1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. SSY : इस सरकारी स्कीम में खुलवाएं अकाउंट, आपकी बेटी को मिल सकते हैं 70 लाख रुपये

SSY : इस सरकारी स्कीम में खुलवाएं अकाउंट, आपकी बेटी को मिल सकते हैं 70 लाख रुपये

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 12, 2024 05:02 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 05:02 pm IST

Sukanya Samriddhi Yojana : इस स्कीम में बेटी के 18 साल के होने पर मैच्योरिटी की रकम का 50 फीसदी निकाला जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना- India TV Hindi
सुकन्या समृद्धि योजना Image Source : FILE

Sukanya Samriddhi Yojana Interest rate : स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली योजनाओं में से एक सुकन्या समृद्धि योजना है। सरकार हर तीन महीने में इस योजना की ब्याज दर तय करती है। इस समय सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2 फीसदी सालना ब्याज दर मिल रही है। यह सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर है। यह योजना सिर्फ बेटियों के लिये है। इस स्कीम में खाता खुलवाकर आप अपनी बेटी की हायर एजुकेशन और शादी के लिए अच्छा-खासा फंड जमा कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना की बड़ी बातें

  1. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में पेरेंट्स अपनी बेटी की उम्र 10 साल पूरी होने से पहले तक खाता खुलवा सकते हैं।
  2. एक परिवार में सिर्फ 2 बेटियों का ही सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाया जा सकता है। जुड़वा या तीन बच्चे एक साथ होने के मामलों में 2 से अधिक अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं।
  3. इस स्कीम में खाता खुलवाने के अधिकतम 15 साल पूरे होने तक योगदान किया जा सकता है।
  4. कोई निवेशक अपनी बेटी के जन्म के तुरंत बाद इस स्कीम में खाता खुलवाता है, तो वह 15 साल तक अपना योगदान जमा करा सकता है। इसके बाद 6 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इस दौरान निवेश नहीं करना होता है, लेकिन ब्याज मिलता रहता है।
  5. इस स्कीम में बेटी के 18 साल के होने पर मैच्योरिटी की रकम का 50 फीसदी निकाला जा सकता है। बची हुई रकम बेटी की उम्र 21 साल होने पर निकाली जा सकती है।
  6. इस योजना में एक साल में किये 1.50 लाख रुपये तक के निवेश पर इनकम टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
  7. यह योजना EEE स्टेटस के साथ आती है। यानी इसमें निवेश राशि, ब्याज आय और मैच्योरिटी की रकम तीनों टैक्स फ्री होती है।

आपकी बेटी को मिलेंगे 70 लाख रुपये

सुकन्या समृद्धि योजना में आप एक वित्त वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा करा सकते हैं। यह निवेश आप किश्तों में या एकमुश्त कर सकते हैं। मान लीजिए आप साल 2024 में अपनी बेटी के 1 साल का होने पर सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाते हैं। अगर आप हर वित्त वर्ष में 1,50,000 रुपये निवेश करेंगे, तो आप साल 2045 में मैच्योरिटी के समय कुल 69,27,578 रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपके द्वारा निवेश की गई रकम 22,50,000 रुपये होगी और ब्याज आय 46,77,578 रुपये होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा