1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारत में सबसे सस्ता सोना किस राज्य में मिलता है? इन वजहों से यहां के सर्राफा मार्केट में है चमक

भारत में सबसे सस्ता सोना किस राज्य में मिलता है? इन वजहों से यहां के सर्राफा मार्केट में है चमक

 Published : Jun 14, 2024 02:27 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 02:29 pm IST

कर्नाटक के शहरों में भी मुंबई या दिल्ली की तुलना में सोना सस्ता है। दक्षिण के कुछ शहरों में सोने की कीमत उत्तर और पश्चिम की तुलना में बहुत सस्ती है।

सोने की फाइनल कीमत में टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और लोकल डिमांड की अहम भूमिका होत- India TV Hindi
सोने की फाइनल कीमत में टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और लोकल डिमांड की अहम भूमिका होती है। Image Source : FILE

सोने की कीमत भारत में अलग-अलग शहरों और राज्यों में भिन्न होते हैं। वैसे भी भारत में सोना ज्यादा नहीं मिलता है। देश में कई अग्रणी बैंक सोने का आयात करते हैं। राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं जैसे एमएमटीसी और एसटीसी अंतरराष्ट्रीय दरों पर सोना आयात करती हैं। इसका मतलब यह भी समझा जाना चाहिए कि अगर इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत में हलचल होगी तो इसका असर भारत में बिक रहे सोने पर भी देखने को मिलता है। भारत के अन्दर सोने की कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कारणों से अलग-अलग होती हैं। लेकिन इन सब के बावजूद देश में केरल एक ऐसा राज्य है, जो सबसे सस्ता सोने के भाव वाला राज्य कहलाता है। यानी भारत में सबसे सस्ता सोना केरल में मिलता है।

केरल में सोने के सस्ते होने के ये फैक्टर्स हैं अहम

दरअसल सोने की फाइनल कीमत में टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और लोकल डिमांड की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा, भारत में सोने की कीमत पर ग्लोबल मार्केट ट्रेंड, भारतीय मुद्रा की वैल्यू में बदलाव और सोने की इंटरनेशनल प्राइस का प्रभाव रहता है। केरल में सोना सबसे सस्ता होने के पीछे का एक मुख्य कारण सोने की यहां जोरदार खपत और बहुत प्रतिस्पर्धी बाजार है। इसके अलावा, सोने के आयात के लिए सबसे ज्यादा बंदरगाह भी यहीं हैं। जाहिर है ट्रांसपोर्ट की लागत कम आती है। हालांकि बजाज फिन्सर्व का कहना है कि इन सबके बाद भी सोने की खरीदारी में ग्राहकों को बाकी जगह से तुलना करने के बाद ही फैसला लेना चाहिए।

14 जून को दिल्ली और केरल में सोने का भाव

गुड रिटर्न के मुताबिक, दिल्ली में आज सोने की कीमत 22 कैरेट सोने के लिए ₹ 6,605 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹ 7,204 प्रति ग्राम है। केरल में आज सोने की कीमत 22 कैरेट सोने के लिए ₹ 6,590 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹ 7,189 प्रति ग्राम है।

सोना इन राज्यों में है सस्ता

भारत में सस्ता सोने के राज्यों बात की जाए तो केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल का नाम शुमार है। केरल में इस समय सोने की कीमतें 22 कैरेट और 24 कैरेट के मामले में सबसे सस्ती हैं। कर्नाटक के शहरों में भी मुंबई या दिल्ली की तुलना में सोना सस्ता है। दक्षिण के कुछ शहरों में सोने की कीमत उत्तर और पश्चिम की तुलना में बहुत सस्ती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा