1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PM Mudra : खुद का बिजनेस शुरू करने में आ रही पैसों की तंगी? इस सरकारी स्कीम में मिलेगा 10 लाख का लोन, जानिए डिटेल

PM Mudra : खुद का बिजनेस शुरू करने में आ रही पैसों की तंगी? इस सरकारी स्कीम में मिलेगा 10 लाख का लोन, जानिए डिटेल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 12, 2024 06:25 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 06:25 pm IST

PM Mudra Yojana : शिशु लोन में 50,000 रुपये तक के लोन कवर होते हैं। इसमें वे व्यापारी आते हैं, जो या तो शुरुआती चरण में हैं या जिन्हें अपना कारोबार शुरू करने में अभी कम फंड की जरूरत है।

मुद्रा योजना- India TV Hindi
मुद्रा योजना Image Source : FILE

PM Mudra Yojana : अपना कारोबार शुरू करना है पर पैसा नहीं है? सरकार की एक स्कीम आपके लिये काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। यह है पीएम मुद्रा योजना। इस स्कीम के जरिए आप आसानी से लोन उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) में गैर-कारपोरेट, गैर-कृषि छोटे या माइक्रो उद्यमों के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। यह लोन मुद्रा लोन (Mudra Loan) के नाम से जाना जाता है। कमर्शियल बैंक, RRBs, स्मॉल फाइनेंस बैंक, MFIs और NBFCs ये लोन बांटते हैं।

क्या हैं शिशु, किशोर और तरुण लोन?

ग्राहक www.udyamimitra.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन भी मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीएम मुद्रा योजना में तीन कैटेगरीज के तहत लोन मिलता है। शिशु, किशोर और तरुण। ये कैटेगरीज लाभार्थी माइक्रो यूनिट या उद्यम की ग्रोथ/डेवलपमेंट और फंडिंग जरूरतों के आधार पर तय होती हैं। शिशु लोन की बात करें, तो इसमें 50,000 रुपये तक के लोन कवर होते हैं। इसमें वे व्यापारी आते हैं, जो या तो शुरुआती चरण में हैं या जिन्हें अपना कारोबार शुरू करने में अभी कम फंड की जरूरत है। किशोर वाली कैटेगरी में 5 लाख रुपये तक के लोन आते हैं। इसमें वे कारोबारी आते हैं, जो पहले से अपना बिजनेस शुरू कर चुके हैं और अपने बिजनेस के विस्तार के लिए और पैसा चाहते हैं। वहीं, तीसरी कैटगरी तरुण लोन में 10 लाख रुपये तक के लोन कवर होते हैं। 

कैसा हो आपका कारोबार?

मुद्रा लोन के लिए आपका बिजनेस इनमें से कोई एक होना चाहिए :

  • स्मॉल मैन्युफैक्चरिंग एंटरप्राइज
  • दुकानदार
  • शिल्पी/कारीगर
  • फल और सब्जी वेंडर
  • खेती से जुड़ी एक्टिविटीज जैसे- मछली पालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गीपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र, खाद्य और कृषि प्रसंस्करण, आदि।

 

इस तरह करें आवेदन

अगर आप मुद्रा लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो बैंक ब्रांच में जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप उद्यम मित्र पोर्टल www.udyamimitra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। यहां आपका आवेदन कई कर्ज देने वाले संस्थानों के पास चला जाता है। अब आपकी क्षमता को देखते हुए बैंक आपको लोन दे देगा। बैंकों के अलावा आप राज्य द्वारा संचालित को-ऑपरेटिव बैंक, रीजनल सेक्टर से ग्रामीण बैंक, माइक्रो फाइनेंस ऑफर करने वाले संस्थान और
बैंक के अलावा फाइनेंशियल कंपनीज से भी ये लोन ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा