1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Infosys ने खरीदी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी ‘ऑडिटी’, पांच करोड़ डॉलर में हुआ सौदा

Infosys ने खरीदी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी ‘ऑडिटी’, पांच करोड़ डॉलर में हुआ सौदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 22, 2022 07:31 pm IST,  Updated : Dec 19, 2022 01:20 pm IST

इन्फोसिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसके डिजिटल अनुभव और डिजाइन की पेशकश के हिस्से के रूप में ऑडिटी, ‘वॉन्गडूडी’ का हिस्सा बन जाएगी।

Infosys  - India TV Hindi
Infosys   Image Source : FILE

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस जर्मनी की डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ‘ऑडिटी’ का पांच करोड़ डॉलर (करीब 380 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करेगी। यह समझौता पूरी तरह से नकद में होगा। 

इन्फोसिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसके डिजिटल अनुभव और डिजाइन की पेशकश के हिस्से के रूप में ऑडिटी, ‘वॉन्गडूडी’ का हिस्सा बन जाएगी। इस समझौते के साथ ही कंपनी वॉन्गडूडी के सिएटल, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, प्रोविडेंस, ह्यूस्टन और लंदन में स्टूडियो और भारत के पांच शहरों में डिजाइन केंद्र के अपने नेटवर्क में शामिल हो जाएगी। 

आईटी कंपनी ने इससे पहले वर्ष 2018 में अमेरिकी कंपनी वॉन्गडूडी का 7.5 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया था। यह कंपनी रचनात्मक और विपणन सेवाएं प्रदान करती है। इन्फोसिस के अनुसार, ऑडिटी का अधिग्रहण वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा