1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LIC IPO लग रहा है महंगा तो यहां लगाएं पैसा, तीन गुना कम कीमत पर आया इश्यू

LIC IPO लग रहा है महंगा तो यहां लगाएं पैसा, तीन गुना कम कीमत पर आया इश्यू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 06, 2022 02:50 pm IST,  Updated : May 06, 2022 02:50 pm IST

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि आईपीओ 11 मई को खुलकर 13 मई को बंद होगा और एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 मई को खुलेगी।

IPO Venus Pipes And Tubes- India TV Hindi
IPO Venus Pipes And Tubes Image Source : FILE

LIC IPO अगर आपको महंगा लग रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके पास तीन गुना कम कीमत वाले आईपीओ में पैसा लगाने का मौका है। दरअसल, वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 310-326 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का 165 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 मई को खुलेगा। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि आईपीओ 11 मई को खुलकर 13 मई को बंद होगा और एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 मई को खुलेगी। 

50.74 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी 

उसने बताया कि आईपीओ के तहत कंपनी के 50. 74 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। इससे 165.41 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। निर्गम से होने वाली आय का उपयोग क्षमता विस्तार, कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी के ‘वीनस’ ब्रांड के उत्पादों की आपूर्ति रसायन, इंजीनियरिंग, उर्वरक, दवा, ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, कागज और तेल एवं गैस जैसे विविध क्षेत्रों में की जाती है। कंपनी स्टेनलेस स्टील के पाइप और ट्यूब की विनिर्माता एवं निर्यातक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO