Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Tata Group की इस कंपनी ने कराया निवेशकों का फायदा, किया 27 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

Tata Group की इस कंपनी ने कराया निवेशकों का फायदा, किया 27 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

Written By: Abhinav Shalya Published : Jan 11, 2024 05:51 pm IST, Updated : Jan 11, 2024 05:51 pm IST

TCS Dividend: टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस की ओर से दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद डिविडेंड का ऐलान किया गया है। इसमें अंतरिम डिविडेंड भी शामिल है।

TCS Dividend - India TV Paisa
Photo:FILE TCS ने दिसंबर तिमाही के नतीजों में डिविडेंड का ऐलान किया है।

TCS Q3 Results: आईटी कंपनी टीसीएस की ओर से गुरुवार (11 जनवरी) को तिमाही नतीजो का ऐलान किया गया है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 11,058 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। इससे पिछली तिमाही में टीसीएस ने 10,846 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी के मुनाफे में ऐसे समय पर बढ़त देखी गई है। जब बीएफएसआई और हाई-टेक सेक्टर में मंदी का असर देखा जा रहा है। 

आय में भी हुई बढ़ोतरी

कंपनी की ओर से जारी किए दिसंबर तिमाही के नतीजों में  आय सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 60,583 करोड़ रुपये हो गई है। इस दौरान कंपनी का EBIT मार्जिन 25 प्रतिशत रहा । कंपनी को इस तिमाही में 8.1 अरब डॉलर के ऑर्डर मिले हैं। 

कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान 

टीसीएस के बोर्ड की ओर से तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों के लिए 27 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसमें 18 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है।

इन्फोसिस के मुनाफे में आई गिरावट 

देश की आईटी कंपनी इन्फोसिस की ओर से 11 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए गए हैं। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है और यह 6,106 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी की ओर से रेवेन्यू गाइडेंस को पूरे साल के लिए 1.5 से 2 प्रतिशत कर दिया गया है। पिछले तिमाही के दौरान ये 1 से 2.5 प्रतिशत थी।  दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय 38,821 करोड़ रुपये रही है। यह एक तिमाही पहले 38,630 करोड़ रुपये थी। तीसरी तिमाही में कंपनी ने 3.3 अरब डॉलर की डील्स हासिल की है, जो कि पिछली तिमाही में 7.7 अरब डॉलर थी।  आईटी सेक्टर की कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन की वजह वैश्विक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता आना है, जिसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनियां आईटी में कम निवेश कर रही है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement