1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. iBall ने लॉन्‍च किया नया 4जी टैबलेट, इसमें है आधार ऑथेंटिकेशन सेंसर

iBall ने लॉन्‍च किया नया 4जी टैबलेट, इसमें है आधार ऑथेंटिकेशन सेंसर

 Published : Jun 26, 2018 03:58 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 03:58 pm IST

भारतीय टेक्‍नोलॉजी कंपनी आईबॉल ने शानदार प्रोडक्‍ट भारतीय बाजार में उतारा है। यह एक 4जी टैबलेट है, जिसमें आधार वेरिफि‍केशन के लिए यूनीक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

iBall for aadhaar- India TV Hindi
iBall for aadhaar

नई दिल्‍ली। भारतीय टेक्‍नोलॉजी कंपनी आईबॉल ने शानदार प्रोडक्‍ट भारतीय बाजार में उतारा है। यह एक 4जी टैबलेट है, जिसमें आधार वेरिफि‍केशन के लिए यूनीक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जो कि आधार अधिकृत है। इस टैबलेट का नाम स्‍लाइड इंप्रिंट 4जी टैबलेट है। कंपनी के अनुसार यह सबसे सुरक्षित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से लैस है। इसका मतलब कि इसे आधार ऑथेंटिकेशन के रूप में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यह टैबलेट बायोमैट्रिक स्कैन कर सकता है, साथ ही इसे रिकॉर्ड और संबंधित व्यक्ति की पहचान को भी वेरिफाई करेगा।

कंपनी के मुताबिक यह टैबलेट बैंक, सरकारी कार्यालय, आरटीओ, शैक्षिक संस्थाओं आदि के लिए खासा फायदेमंद हो सकता है। आईबॉल का यह टैबलेट 22 स्थानीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें एसटीक्यूसी-सर्टीफाइड आइरिस स्कैनर भी है। कंपनी ने इसे ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत 18,999 रुपए रखी गई है। टैबलेट को अगर बिना इंटीग्रेटिड फिंगरप्रिंट सेंसर के खरीदते हैं तो कीमत होगी 11,999 रुपये।

स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह टैबलेट एंड्रॉयड 7.0 नॉगेट पर चलता है। इसमें है 7 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही इसका 2 जीबी रैम वेरिएंट भी है। कैमरे की बात करें तो आईबॉल स्‍लाइड इंप्रिंट 4जी टैबलेट में 5 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा