Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 14,000 रुपये से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ यह Windows 10 लैपटॉप!

14,000 रुपये से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ यह Windows 10 लैपटॉप!

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : May 09, 2018 02:00 pm IST, Updated : May 09, 2018 02:00 pm IST

कम कीमत में लॉन्च होने के बावजूद इस लैपटॉप में दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें और भी कई खूबियां मौजूद हैं...

iBall CompBook Merit G9- India TV Hindi
iBall CompBook Merit G9

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली कंपनी iBall ने एक नया लैपटॉप लॉन्च किया है। iBall CompBook Merit G9 नाम से लॉन्च हुए इस लैटपटॉप में Intel Celeron N3350 प्रोसेसर दिया गया है और यह Windows 10 पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप की बैटरी लाइफ 6 घंटे की है। खास बात यह है कि iBall CompBook Merit G9 लैपटॉप की कीमत बेहद आकर्षक है। यह लैपटॉप मार्केट में 13,999 रुपये में उपलब्ध है। 1.1 किलोग्राम वजनी इस लैपटॉप को कोबाल्ट ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।

स्पेसिकिफेकशंस की बात करें तो Windows 10 पर रन करने वाले इस लैपटॉप में 11.6 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल्स है। आईबॉल कॉम्पबुक मेरिट जी9 टचपैड और मल्टी-टच फंक्शनालिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इस लैपटॉप में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ इंटल सेलेरॉन एन335 प्रोसेसर है जिसके साथ 2GB DDR3 RAM मौजूद है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो यह 32GB है जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, ज्यादा स्टोरेज के लिए 1TB तक के एक्सटर्नल HDD/SSD के लिए सपोर्ट दिया गया है।

iBall CompBook Merit G9 में 0.3 MP का वेब कैमरा, ड्यूल स्पीकर्स और 3.5mm ऑडियो जैक भी मौजूद है। लैपटॉप में 5,000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 6 घंटे तक चल सकती है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो iBall CompBook Merit G9 में आपको ब्लूटूथ 4.0, इंटल डुअल बैंड वायरलेस-एसी 3165, HDMI ver.1.4a पोर्ट, USB 2.0 और USB 3.0 पोर्ट शामिल हैं। 1.1 किलोग्राम वजनी इस लैपटॉप का डाइमेंशन 30x20.3x2.5cm है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement