Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Juniper Green Energy IPO: 3000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी कंपनी, यहां जानें जरूरी डिटेल्स

Juniper Green Energy IPO: 3000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी कंपनी, यहां जानें जरूरी डिटेल्स

Edited By: Sunil Chaurasia Published : Jun 30, 2025 08:10 am IST, Updated : Jun 30, 2025 08:10 am IST

जुनिपर ग्रीन एनर्जी आईपीओ लाने से पहले, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने की भी योजना बना रही है।

Juniper Green Energy IPO, Juniper Green Energy, Juniper Green Energy IPO listing price, Juniper Gree- India TV Paisa
Photo:FREEPIK IPO से पहले 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Juniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी जल्द अपना आईपीओ लेकर आएगी। जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। सेबी के पास जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, जुनिपर ग्रीन एनर्जी अपने इस आईपीओ से 3000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस आईपीओ के तहत 3000 करोड़ रुपये के सभी फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें किसी भी तरह का कोई ओएफएस शामिल नहीं होगा।

IPO से पहले 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

जुनिपर ग्रीन एनर्जी आईपीओ लाने से पहले, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने की भी योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है तो नए इश्यू का साइज उसी हिसाब से कम हो जाएगा। कंपनी ने सेबी को बताया कि आईपीओ से प्राप्त होने वाले पैसों में से 2250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा। जबकि बाकी पैसों का इस्तेमाल निवेश करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। बताते चलें कि मई 2025 तक कंपनी पर कुल 5894.3 करोड़ रुपये का फंड आधारित कर्ज था।

बाजार में लिस्ट विशाल कंपनियों से होगा मुकाबला

जुनिपर ग्रीन एनर्जी के पोर्टफोलियो में सोलर एनर्जी के साथ-साथ विंड एनर्जी भी शामिल हैं। मार्केट में लिस्ट होने के बाद इसका सीधा मुकाबला बाजार में पहले से लिस्ट अडाणी ग्रीन एनर्जी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, सुजलॉन जैसी बड़ी कंपनियों से होगा। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 40 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था, जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का 12 करोड़ रुपये का शुद्धा घाटा हुआ था। इस आईपीओ को मैनेज करने के लिए आईसीआईसीआई सिक्यॉरिटी, एचएसबीसी सिक्यॉरिटी एंड कैपिटल मार्केट (इंडिया), जेएम फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी को अपॉइंट किया गया है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement