1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. FPI ने इस महीने अबतक बाजार से निकाले 6,850 करोड़ रुपए, ऋणपत्रों में किया 3,215 करोड़ का निवेश

FPI ने इस महीने अबतक बाजार से निकाले 6,850 करोड़ रुपए, ऋणपत्रों में किया 3,215 करोड़ का निवेश

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 18, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Feb 18, 2018 02:45 pm IST

विदेशी निवेशकों ने वैश्विक बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार से इस महीने अबतक 6,850 करोड़ रुपये की निकासी की है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जनवरी में कुल 13,780 करोड़ रुपए की निकासी की थी।

Share Market- India TV Hindi
Share Market

नई दिल्ली विदेशी निवेशकों ने वैश्विक बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार से इस महीने अबतक 6,850 करोड़ रुपये की निकासी की है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जनवरी में कुल 13,780 करोड़ रुपए की निकासी की थी। हालांकि इस महीने FPI ने ऋणपत्रों में अब तक 3,215 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

ऑनलाइन निवेश प्लेटफार्म ग्रो के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी हर्ष जैन ने कहा कि जनवरी में अमेरिका में बेरोजगारी दर 17 साल के निचले स्तर 4.1 प्रतिशत पर बनी रही। इसके अलावा मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना है। कुल मिलाकर हमने वैश्विक स्तर पर बिकवाली देखा है। घरेलू बाजार से FPI की निकासी इसी का परिणाम है।

इंटेलीस्टॉक्स की मुख्य निवेश सलाहकार नलिनी जिंदल ने कहा कि अमेरिका में मुद्रास्फीति कई सालों के निचले स्तर पर है। इससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की उम्मीद बढ़ी है। एफपीआई इसी कारण सतर्कता बरत रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा