1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. FPIs ने जनवरी में भारतीय बाजारों में किया 3 अरब डॉलर का निवेश, 2017 में लगाए थे 2 लाख करोड़ रुपए

FPIs ने जनवरी में भारतीय बाजारों में किया 3 अरब डॉलर का निवेश, 2017 में लगाए थे 2 लाख करोड़ रुपए

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 28, 2018 03:29 pm IST,  Updated : Jan 28, 2018 03:29 pm IST

आकर्षक मुनाफे और कॉरपोरेट कमाई में सुधार की उम्मीद को देखते हुए विदेशी निवेशकों ने जनवरी में अब तक देश के पूंजी बाजार बाजार में 3 अरब डॉलर (करीब 18,000 रुपए) का निवेश किया है।

FPI investment in Indian Market- India TV Hindi
FPI investment in Indian Market January 2018

नई दिल्ली आकर्षक मुनाफे और कॉरपोरेट कमाई में सुधार की उम्मीद को देखते हुए विदेशी निवेशकों ने जनवरी में अब तक देश के पूंजी बाजार बाजार में 3 अरब डॉलर (करीब 18,000 रुपए) का निवेश किया है। इससे पहले, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर में बाजार से 3,500 करोड़ रुपए की निकासी थी।

डिपोजिटरी कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 25 जनवरी के दौरान विदेशी निवेशकों ने शेयरों में शुद्ध रूप से 11,759 करोड़ रुपए और ऋण बाजार में 6,127 करोड़ रुपए डाले। इसी के साथ निवेशकों ने बाजार में कुल 17,866 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया।

विदेशी निवेशकों ने 2017 में शेयर और ऋण बाजार में कुल मिला कर दो लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया।

वित्तीय योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान करने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 5नैंस के सीईओ दिनेश रोहिरा ने कहा कि जनवरी महीने हुए निवेश का श्रेय कमाई में सुधार और आकर्षक मुनाफे को दिया जा सकता है। जिसके चालू वित्त वर्ष में आगे भी मजबूत रहने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा