1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. नवंबर में अबतक FPI ने शेयरों में किया 2 अरब डॉलर का निवेश, डेट मार्केट से निकाले 1287 करोड़ रुपए

नवंबर में अबतक FPI ने शेयरों में किया 2 अरब डॉलर का निवेश, डेट मार्केट से निकाले 1287 करोड़ रुपए

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 19, 2017 01:26 pm IST,  Updated : Nov 19, 2017 01:26 pm IST

डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने 1-17 नवंबर के दौरान शेयरों में 14,348 करोड़ रुपये (2.2 अरब डॉलर) का निवेश किया।

नवंबर में अबतक FPI ने शेयरों में किया 2 अरब डॉलर का निवेश, डेट मार्केट से निकाले 1287 करोड़ रुपए- India TV Hindi
नवंबर में अबतक FPI ने शेयरों में किया 2 अरब डॉलर का निवेश, डेट मार्केट से निकाले 1287 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। विदेशी निवेशकों (FPI) ने नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजारों में दो अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। विश्लेषकों के अनुसार, सरकार द्वारा सार्वजनिक बैंकों में और पैसा डालने की योजना तथा वैश्विक धारणा में सुधार के चलते विदेशी निवेशकों (FPI) ने शेयरों में निवेश बढ़ाया है। पिछले महीने शेयर बाजारों में 3,000 करोड़ रुपए से अधिक का शुद्ध निवेश किया गया था। इससे पहले के दो महीनों, अगस्त व सितंबर में FPI ने 24,000 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी की थी।

डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने 1-17 नवंबर के दौरान शेयरों में 14,348 करोड़ रुपए (2.2 अरब डॉलर) का निवेश किया। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने ऋण बाजार से 1,287 करोड़ रुपए की निकासी की।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि,

इस निवेश के लिए हाल ही के कुछ सकारात्मक घटनाक्रम को श्रेय दिया जा सकता है। इसमें से एक सरकार द्वारा सार्वजनिक बैंकों में और पूंजी डालने का फैसला शामिल है।

उन्होंने कहा कि विश्व बैंक के कारोबार सुगमता सूचकांक में भारत की रैंकिंग में सुधार से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। कुल मिलाकर FPI ने इस साल अब तक शेयरों में 51,756 करोड़ रुपए का निवेश किया है। उन्होंने ऋण बाजारों में 1.45 लाख करोड़ रुपए डाले हैं।

यह भी पढ़ें : मूडीज के एक फैसले से निवेशकों की जेब में आए 1.71 लाख करोड़ रुपए, शेयर बाजारों में तेजी आने से संपत्ति में हुआ इजाफा

यह भी पढ़ें : भारत में यहां एक सीमेंट बोरी की कीमत है 8,000 रुपए, पांच दिन पैदल चलकर लोग पहुंचते हैं यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा