1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारतीय बाजार के प्रति बढ़ा विदेशी निवेशकों का आकर्षण, सेबी के यहां 1235 नए FPI हुए रजिस्‍टर्ड

भारतीय बाजार के प्रति बढ़ा विदेशी निवेशकों का आकर्षण, सेबी के यहां 1235 नए FPI हुए रजिस्‍टर्ड

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 31, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 04:10 pm IST

मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 1,235 नए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) पूंजी बाजार नियामक सेबी के यहां पंजीबद्ध हुए।

FPI- India TV Hindi
FPI

नई दिल्ली मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 1,235 नए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) पूंजी बाजार नियामक सेबी के यहां पंजीबद्ध हुए। नियामक के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीय पूंजी बाजारों में FPI की रुचि के चलते आलोच्य अवधि में नए पंजीकरण को बल मिला। वहीं समूचे वित्त् वर्ष 2016-17 में लगभग 3,500 नए FPI पंजीबद्ध हुए थे।

सेबी के आंकड़ों के अनुसार बाजार नियामक के पास पंजीबद्ध FPI की संख्या मार्च के अंत में 7,807 थी जो कि दिसंबर के आखिर में बढ़कर 9,042 हो गई। इस तरह से इस संख्या में 1,235 की बढ़ोतरी हुई।

क्वांटम एडवाइजर्स के प्रमुख (सावधि आय) अरविंद चारी ने कहा कि FPI की संख्या में उक्त बढ़ोतरी की वजह भारतीय इक्विटी, बांड व रीयल इस्टेट बाजार में उनकी निरंतर रुचि है। इसके साथ ही बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सेबी द्वारा उठाए गए अनेक कदमों से भी भारतीय बाजार का आकर्षण बढ़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा