1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में जमा करें ‌₹2,00,000 और पाएं ₹1,05,983 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ

SBI में जमा करें ‌₹2,00,000 और पाएं ₹1,05,983 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 14, 2026 06:51 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 06:51 pm IST

एसबीआई अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

sbi, state bank of india, sbi fd, sbi 6 years fd, sbi 6 years fd interest rate, sbi 6 years fd calcu- India TV Hindi
अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है एसबीआई Image Source : PTI

SBI FD Schemes: भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप एसबीआई में अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। बैंक एफडी में एक तय अवधि के बाद ग्राहकों को गारंटीड फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। आज हम आपको एसबीआई की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें 2 लाख रुपये जमा कर 1,05,983 रुपये तक का बंपर ब्याज कमाया जा सकता है।

अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है एसबीआई

भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, एसबीआई 5 से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। अगर एसबीआई में 6 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जाता है तो सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

₹2,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹1,05,983 तक का फिक्स ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और एसबीआई में 6 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,86,747 रुपये मिलेंगे, जिसमें 86,747 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई में 6 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 3,04,184 रुपये मिलेंगे, जिसमें 1,04,184 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। ऐसे ही, अगर आप एक अति वरिष्ठ नागरिक हैं और आप एसबीआई में 6 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 3,05,983 रुपये मिलेंगे, जिसमें 1,05,983 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा