1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएसीएल के निवेशकों को पैसे वापस दिलाएगा सेबी, रिफंड के लिए मांगे आवेदन

पीएसीएल के निवेशकों को पैसे वापस दिलाएगा सेबी, रिफंड के लिए मांगे आवेदन

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 03, 2018 09:01 am IST,  Updated : Jan 03, 2018 09:01 am IST

बाजार नियामक सेबी ने पीएसीएल समूह के 'कुछ' निवेशकों से कहा है कि वे कंपनी की गैर-कानूनी निवेश योजनाओं में निवेश किए गए अपने धन के रिफंड के लिए आवेदन जमा करें।

PACL- India TV Hindi
PACL

नई दिल्ली बाजार नियामक सेबी ने पीएसीएल समूह के 'कुछ' निवेशकों से कहा है कि वे कंपनी की गैर-कानूनी निवेश योजनाओं में निवेश किए गए अपने धन के रिफंड के लिए आवेदन जमा करें। यह मामला सहारा के बाद प्रमुख मामलों में से एक है, जहां सेबी ने अदालत के आदेश के तहत प्रभावित निवेशकों से रिफंड का दावों को आमंत्रित किया है।

कृषि और रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर जनता से पैसे जुटाने वाली पीएसीएल को सेबी ने अवैध सामूहिक निवेश योजनाओं (सीआईएस) के माध्यम से 18 साल में 60,000 करोड़ रुपए से अधिक का धन जुटाते हुए पाया था।

शीर्ष न्यायालय ने पीएसीएल की परिसंपत्तियों के निपटान के देखरेख के लिए आर एम लोढ़ा समिति को नियुक्त किया था। ताकि प्रभावित निवेशकों का पैसा वापस किया जा सके। समिति ने रिफंड की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।

सेबी ने अपने बयान में कहा है कि पहली बार में समिति ने ऐसे निवेशकों से रिफंड के लिए आवेदन आमंत्रित करना का निर्णय लिया है जिनका पीएसीएल पर 2,500 रुपए तक का बकाया (मूलधन) है। रिफंड दावों की संख्या और समिति के पास उपलब्ध धन पर विचार करने के बाद प्रो-डेटा बेसिस पर लागू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा