1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, वंदेभारत-शताब्दी समेत कई ट्रेनें लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, वंदेभारत-शताब्दी समेत कई ट्रेनें लिस्ट में शामिल

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Oct 15, 2026 12:31 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 12:32 pm IST

फेस्टिव सीजन में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। वाराणसी वंदेभारत समेत 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं। यह व्यवस्था 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक लागू रहेगी।

नई दिल्ली रेलवे...- India TV Hindi
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले Image Source : MINISTRY OF RAILWAYS X ACCOUNT

फेस्टिव सीजन में अगर आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म स्टेटस जरूर चेक कर लें।रेलवे ने स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। यह बदलाव 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक लागू रहेगा। इसमें वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। 

16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक लागू रहेगा बदलाव

त्योहारों के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। प्लेटफॉर्म में बदलाव करीब एक महीने तक लागू रहेगा। इसके बाद ट्रेनों को उनके पुराने प्लेटफॉर्म पर वापस भेजा जा सकता है।

किन ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम मौजूदा प्लेटफॉर्म 16 अक्टूबर से
12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 13 01
12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12 07
12046 काठगोदाम शताब्दी 02 01
15306 रोहताक इंटरसिटी एक्सप्रेस 07 02
19566 उत्तरांचल एक्सप्रेस 01 04
12472 स्वराज एक्सप्रेस 01 08
12474 सर्वोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 08
12476 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - हापा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 08
12478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - जामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 08
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 08 01
22435 वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस 16 06
64441 गाजियाबाद - नई दिल्ली EMU 14 12
64410 नई दिल्ली - गाजियाबाद EMU 14 12
54473 दिल्ली - सहारनपुर पैसेंजर 15 06
64409 गाजियाबाद - नई दिल्ली EMU 08 09
64076 नई दिल्ली - पलवल EMU 08 09
64016 शकूरबस्ती - मथुरा EMU 01 04

रोजाना चार लाख यात्री करते हैं सफर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है। यहां से प्रतिदिन 300 से अधिक ट्रेनें आती-जाती हैं और औसतन चार लाख यात्री सफर करते हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों के मुकाबले और बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती है।

निर्माण कार्य के कारण बढ़ा दबाव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले करीब एक साल से निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते पहाड़गंज की तरफ यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। नतीजतन, अजमेरी गेट की ओर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने और यात्रियों की सुविधा बेहतर बनाने के लिए ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, कानपुर, प्रयागराज, बक्सर में होगा ठहराव; रेलवे ने बता दिया पूरा टाइम टेबल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।