1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 12% बढ़ा, लेकिन शेयर 4% लुढ़का

कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 12% बढ़ा, लेकिन शेयर 4% लुढ़का

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 19, 2018 02:06 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 02:06 pm IST

बाजार मूल्य के लिहाज से देश के दूसरे बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक को जून तिमाही में 12 प्रतिशत अधिक मुनाफे के बावजूद गुरुवार को शेयर बाजार में बिकवाली का सामना करना पड़ा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर करीब 4 प्रतिशत तक घटकर 1346 रुपए तक आ गया है। आज ही बैंक ने अपने जून तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं

Kotak Mahindra Bank net profit rose 12 percent in June Quarter- India TV Hindi
Kotak Mahindra Bank net profit rose 12 percent in June Quarter

नई दिल्ली। बाजार मूल्य के लिहाज से देश के दूसरे बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक को जून तिमाही में 12 प्रतिशत अधिक मुनाफे के बावजूद गुरुवार को शेयर बाजार में बिकवाली का सामना करना पड़ा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर करीब 4 प्रतिशत तक घटकर 1346 रुपए तक आ गया है। आज ही बैंक ने अपने जून तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं।

बैंक की तरफ से घोषित नतीजों के मुताबिक जून तिमाही में उसके शुद्ध लाभ में 12.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, इस तिमाही में बैंक को कुल 1024.94 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है जबकि पिछले साल जून तिमाही के दौरान 912.73 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। जून तिमाही से पहले मार्च में खत्म हुई वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के दौरान बैंक को 1124.05 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।

आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर मे आई 4 प्रतिशत से ज्याद की गिरावट की वजह से इसके बाजार मूल्य में करीब 11000 करोड़ रुपए की कमी आ गई है, बुधवार को बैंक का बाजार मूल्य 2.67 लाख करोड़ रुपए था जो आज घटकर 2.56 लाख करोड़ रुपए रह गया है।

दरअसल निवेशक बैंक से जून तिमाही में अच्छे मुनाफे की उम्मीद लगाए बैठे थे, और जो नतीजे आए हैं उनमें मुनाफा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, यही वजह है कि आज बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि बैंक पर फंसे कर्ज का बोझ कम हुआ है जो इसके लिए अच्छी खबर है और आगे चलकर शेयर बाजार में बैंक को इसका लाभ मिल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा