1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेसेंक्‍स की टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 36,468 करोड़ रुपए घटा, SBI को सबसे ज्‍यादा नुकसान

सेसेंक्‍स की टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 36,468 करोड़ रुपए घटा, SBI को सबसे ज्‍यादा नुकसान

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Mar 25, 2018 12:17 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 12:17 pm IST

पिछले सप्ताह बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 36,467.94 करोड़ रुपए की कमी आई। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा।

Market Cap- India TV Hindi
Nine of top 10 Sensex companies lose Rs 36468 crore in market cap

नई दिल्ली पिछले सप्ताह बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 36,467.94 करोड़ रुपए की कमी आई। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान SBI का बाजार पूंजीकरण 15,537.70 करोड़ रुपए घट कर 2,02,507.98 करोड़ रुपए पर आ गया। आईटीसी का मार्केट कैप 5,306.73 करोड़ रुपए गिरकर 3,12,669.80 करोड़ रुपए और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का मार्केट कैप 4,846 करोड़ रुपए कम होकर 5,65,589.32 करोड़ रुपए रह गया।

इनके अलावा एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,642.83 रुपए की गिरावट के साथ 4,77,148.24 करोड़ रुपए और मारुति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण 2,381.90 करोड़ रुपए घट कर 2,60,136.24 करोड़ रुपए रह गया। इसी तरह टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 1,732.43 करोड़ रुपए कम होकर 5,39,149.53 करोड़ रुपए और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,102.98 करोड़ रुपए घटरक 2,54,984.42 करोड़ रुपए रह गया।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 724.87 करोड़ रुपए तथा ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 192.50 करोड़ रुपए घटकर क्रमश: 2,99,168.77 करोड़ रुपए और 2,27,469.09 करोड़ रुपए रह गया।

वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलिवर (HUL) का बाजार पूंजीकरण 140.69 करोड़ रुपए की तेजी के साथ 2,81,330.79 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टॉप 10 कंपनियां क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलिवर, मारुति सुजुकी, इंफोसिस, ओएनजीसी और एसबीआई रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 579.46 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की गिरावट रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा