1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Canara Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹79,500 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स

Canara Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹79,500 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 02, 2025 09:27 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 09:27 pm IST

पब्लिक सेक्टर का केनरा बैंक अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम पर अभी 3.25 प्रतिशत से लेकर 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

canara bank, canara bank, canara bank fd, canara bank 5 years fd, canara bank 5 years fd interest ra- India TV Hindi
केनरा बैंक में एफडी खातों पर मिल रहा है 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज Image Source : CANARA BANK

Canara Bank FD Scheme: दिग्गजों का मानना है कि महंगाई दर काबू में रहने की वजह से आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट में कटौती कर सकता है। अगर रेपो रेट में कटौती होती है तो एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरें एक बार फिर घटा दी जाएंगी। बताते चलें कि इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है, जिसकी वजह से एफडी की ब्याज दरें भी कम हो गई हैं। अगर आप भी एफडी खाता खुलवाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको जल्द से जल्द फैसला लेना होगा। आज हम आपको केनरा बैंक की एक एफडी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें  सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 79,500 रुपये का फिक्स ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।

केनरा बैंक में एफडी खातों पर मिल रहा है 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज

पब्लिक सेक्टर का केनरा बैंक अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम पर अभी 3.25 प्रतिशत से लेकर 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी कराई जा सकती है। केनरा बैंक में अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाते खुलवाए जा सकते हैं। ये सरकारी बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.50 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि एफडी स्कीम के तहत, आपको एक तय समय के बाद ब्याज का फिक्स पैसा मिलता है और इसमें कोई अप-डाउन नहीं होता है।

5 साल की एफडी शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है केनरा बैंक

केनरा बैंक में अभी 5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। अगर आप सामान्य नागरिक हैं और केनरा बैंक में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,72,708 रुपये मिलेंगे, जिसमें 72,708 रुपये का फिक्स ब्याज है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और केनरा बैंक में 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,79,500 रुपये मिलेंगे, जिसमें 79,500 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा