1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, भारी नुकसान के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, भारी नुकसान के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 03, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 03:53 pm IST

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, icici bank, tcs, hdfc bank, infosys, - India TV Hindi
बीईएल के शेयरों में भारी गिरावट Image Source : FREEPIK

Share Market Closing 3 December, 2025: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 31.46 अंकों (0.04%) की गिरावट के साथ 85,106.81 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 46.20 अंकों (0.18 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,986.00 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स और निफ्टी की ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। कल, सेंसेक्स 503.63 अंकों (0.59%) की गिरावट के साथ 85,138.27 अंकों पर और निफ्टी 143.55 अंकों (0.55 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 26,032.20 अंकों पर बंद हुआ।

बीईएल के शेयरों में भारी गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 37 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि बीईएल के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने 1.37 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.06 प्रतिशत, इंफोसिस 1.12 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.95 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.35, पावरग्रिड 0.32 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.25 प्रतिशत, सन फार्मा 0.23 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार बंद किया।

इन शेयरों ने कराया बड़ा नुकसान

वहीं दूसरी ओर, आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.79 प्रतिशत, टाइटन 1.76 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.72 प्रतिशत, एसबीआई 1.69 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.13 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 1.40 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.11 प्रतिशत, एलएंडटी 1.08 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.97 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.93 प्रतिशत, एटरनल 0.90 प्रतिशत, ट्रेंट 0.88 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.77 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.63 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.51 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.50 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.48 प्रतिशत, आईटीसी 0.12 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा