1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Gold की कीमतों में तूफानी तेजी, चांदी 2,300 रुपये के उछाल के साथ 75,000 रुपये किलो के पार

Gold की कीमतों में तूफानी तेजी, चांदी 2,300 रुपये के उछाल के साथ 75,000 रुपये किलो के पार

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 13, 2023 07:37 pm IST,  Updated : Jul 13, 2023 07:37 pm IST

सराफा बाजार में भले ही सोने को ज्यादा तरजीह दी जाती है, लेकिन आज का दिन पूरी तरह से चांदी के नाम रहा।

Gold - India TV Hindi
Gold Image Source : FILE

अगर आप सावन के महीने में सोने की खरीदारी करने की सोच रहे थे तो आपके लिए यह खबर अच्छी नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली। चांदी आज तेजी के रथ पर सवार थी और 2300 रुपये की जोरदार तेजी के साथ यह सफेद धातु एक बार फिर 75000 रुपये प्रति किलो के भाव को पार कर गई। दूसरी ओर सोने की कीमत में भी आज जबर्दस्त तेजी देखी गई और यह भी एक बार फिर 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया।

चांदी की कीमतों में बाजार को चौंकाया 

सराफा बाजार में भले ही सोने को ज्यादा तरजीह दी जाती है, लेकिन आज का दिन पूरी तरह से चांदी के नाम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी की कीमत 2,300 रुपये के जोरदार उछाल के साथ 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह हाल के महीनों में चांदी की कीमतों में आई सबसे ज्यादा तेजी थी। इसके साथ ही अब चांदी की कीमतों में तेजी के रुख को देखते हुए ग्राहकों के बीच भी असमंजस की स्थिति है। दूसरी ओर सोने की कीमत भी आज तेजी के साथ चढ़ गई। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विदेशी बाजारों में चांदी 24 डॉलर औंस के पार 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,960 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी बढ़त के साथ 24.17 डॉलर प्रति औंस पर थी। गांधी ने कहा कि अमेरिका के उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से कम रहने के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी आई और इसमें चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर कारोबार हुआ। इससे यह उम्मीद बढ़ी है कि फेडरल रिजर्व का दर वृद्धि चक्र समाप्त हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।