मैं अभी भी शमी से प्यार करती हूं, अल्लाह करें वो जल्दी ठीक हो जाएं: हसीन जहां
Cricket | March 27, 2018 11:04 ISTटीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने आज कहा कि अपने पति से मिलना चाहती हैं जो देहरादून से नयी दिल्ली जाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। शमी की कार 24 मार्च को एक ट्रक से टकरा गयी थी और उनके सिर में कुछ टांके लगे थे।