Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फॉर्मूला-1: सेबास्टियन वेटेल ने जीती आस्ट्रेलियन ग्रां प्री

फॉर्मूला-1: सेबास्टियन वेटेल ने जीती आस्ट्रेलियन ग्रां प्री

Reported by: IANS Published : Mar 26, 2018 01:56 pm IST, Updated : Mar 26, 2018 01:56 pm IST

फरारी के सेबास्टियन वेटेल ने रविवार को सीजन की पहली रेस आस्ट्रेलियन ग्रां प्री अपने नाम कर ली है।

- India TV Hindi
सेबास्टियन वेटेल

मेलबर्न: फरारी के सेबास्टियन वेटेल ने रविवार को सीजन की पहली रेस आस्ट्रेलियन ग्रां प्री अपने नाम कर ली है। जर्मनी के इस ड्राइवर ने फरारी की अपनी टीम के साथी किमि राइकोनेन और हेमिल्टन से पीछे तीसरे स्थान के साथ रेस की शुरुआत की थी। उन्होंने रोमानिया के ग्रोस्जेन की कार के टायर बदलने में असफल रहने के बाद इसका फायदा उठाते हुए बढ़त ली है। 

वेटेल ने कहा, "सुरक्षा रहित कार के कारण हम थोड़े भाग्यशाली रहे। मैंने इस रेस का लुत्फ उठाया। मैं उम्मीद कर रहा था कि मेरी शुरुआत थोड़ी बेहतर होती।" एक समय हेमिल्टन आगे चल रहे थे, लेकिन वीटल ने शानदार तरीके से उन्हें पीछे छोड़ा और फिर आगे निकलने का मौका नहीं दिया। 

हेमिल्टन ने कहा, "उन्होंने शानदार काम किया। यह शानदार सर्किट है, लेकिन यहां ओवरटेक करना मुश्किल है।"

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement