1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने खाई है कभी कमल ककड़ी की सब्जी? स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद, जानें कैसे बनाएं?

क्या आपने खाई है कभी कमल ककड़ी की सब्जी? स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद, जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 19, 2026 11:02 am IST,  Updated : Mar 19, 2026 11:02 am IST

कमल ककड़ी की सब्जी स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन बनाए रखती है। इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप न केवल नए स्वाद का आनंद ले सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी दे सकते हैं।

कमल ककड़ी - India TV Hindi
कमल ककड़ी Image Source : YOUTUBE - @SHALUZLOVEBOOK KITCHEN

भारतीय रसोई में कई ऐसी सब्ज़ियाँ हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खज़ाना होती हैं। उन्हीं में से एक है कमल ककड़ी, जिसे अलग-अलग क्षेत्रों में भेड़न या नदुर के नाम से भी जाना जाता है। यह पानी में उगने वाली सब्ज़ी न केवल अपने अनोखे स्वाद और कुरकुरी बनावट के लिए जानी जाती है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे बेहद फायदेमंद भी बनाते हैं। चलिए जानते हैं इसका सेवन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है और इसकी सब्जी कैसे बनाएं?

पोषक तत्वों का खजाना है कमल ककड़ी

कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह कम कैलोरी वाली सब्ज़ी है, जिससे वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन जाती है। इसमें मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जबकि आयरन खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही, यह दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी मानी जाती है, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकती है।

घर पर कैसे बनाएं कमल ककड़ी की सब्ज़ी?

  1. सबसे पहले कमल ककड़ी को अच्छी तरह छीलकर गोल शेप में काट लें फिर उबाल लें ताकि यह सॉफ्ट हो जाए। 

  2. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करके बारीक कटा प्याज सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर तक पकाएं। 

  3. अब कटे हुए टमाटर और मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिश्रण को अच्छी तरह पकाएं। 

  4. जब मसाला तैयार हो जाए, तब इसमें उबली हुई कमल ककड़ी डालकर अच्छे से मिलाया जाता है। 

  5. इसे धीमी आंच पर कुछ देर ढककर पकाया जाता है, ताकि सारे स्वाद एकसाथ मिल जाएं। अंत में ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर इसे गरमागरम परोसा जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल