विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा, 267 IPL मैचों के बाद कैसे हैं दोनों दिग्गजों के आंकड़े
विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा, 267 IPL मैचों के बाद कैसे हैं दोनों दिग्गजों के आंकड़े
आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों की गिनती दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है, जिनको मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में हम आपको कोहली और रोहित के आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Mar 19, 2026 02:13 pm IST, Updated : Mar 19, 2026 02:13 pm IST
1/6Image Source : AFP
भारतीय क्रिकेट के 2 दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। कोहली और रोहित दोनों ही अब 28 मार्च से शुरू होने वाले आगामी आईपीएल सीजन में अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते हुए दिखने वाले हैं। अभी तक विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों का आईपीएल में बल्ले से बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है, जिसके बाद हम आपको दोनों के आंकड़ों की तुलना करते हुए आपको उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 267 मुकाबले खेले हैं तो वहीं रोहित शर्मा 270 मैच खेलने में कामयाब हुए हैं। ऐसे में हम आपको विराट कोहली और रोहित शर्मा का 267-267 आईपीएल मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। विराट कोहली ने 267 आईपीएल मैचों की 259 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.54 के औसत से 8661 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 267 आईपीएल मैचों की 262 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.83 के औसत से 6921 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
विराट कोहली की गिनती आईपीएल इतिहास के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है, जिनका लगभग हर सीजन में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है। कोहली ने 267 आईपीएल में खेलते हुए अब तक 8 शतकीय और 63 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। रोहित शर्मा का भी इस मामले में रिकॉर्ड काफी बेहतरीन देखने को मिलता है, जिसमें उन्होंने 267 आईपीएल मैचों में 2 शतकीय और 46 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AFP
विराट कोहली का आईपीएल में 267 मुकाबलों के बाद उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह नाबाद 113 रनों की पारी है। वहीं रोहित शर्मा का 267 आईपीएल मैचों के बाद एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह नाबाद 109 रनों की पारी थी।
5/6Image Source : AFP
विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों की गिनती आईपीएल में आक्रामक खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें कोहली का 267 आईपीएल मैचों के बाद चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 771 चौके लगाने के साथ 291 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 267 आईपीएल मैचों में 626 चौके और 297 छक्के लगा चुके हैं।
6/6Image Source : AFP
विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के आईपीएल में स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें कोहली का 267 मैचों में 132.85 का स्ट्राइक रेट रहा है। वहीं रोहित शर्मा का 267 आईपीएल मैचों में स्ट्राइक रेट 132 का रहा है।