1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंद से छेड़छाड़ मामला: इस दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज ने दिया ऑस्ट्रेलिया का साथ

गेंद से छेड़छाड़ मामला: इस दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज ने दिया ऑस्ट्रेलिया का साथ

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 26, 2018 02:57 pm IST,  Updated : Mar 26, 2018 02:57 pm IST

स्मिथ ने स्वीकार किया कि न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान गेंद से छेड़छाड़ में उनका हाथ था जिसके बाद आईसीसी ने स्मिथ पर एक मैच का निलंबन और मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगा दिया।

स्टीव स्मिथ और कैमरुन...- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ और कैमरुन बैनक्रॉफ्ट

नयी दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और रॉयल चैलेन्जर बेंगलुरू (आरसीबी) के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा ने गेंद से छेड़खानी (बॉल टेम्परिंग) विवाद में फंसे ऑस्टेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने आईपीएल से नहीं हटाना चाहिए। 

नेहरा ने कहा,‘‘अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो उन्हें सजा देना आईसीसी का काम है और उन्होंने पहले ही ऐसा किया है। मैं स्मिथ को श्रेय देता हूं की उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। यह कोई पहली बार नहीं है कि ऐसा हुआ है। ऐसी चीजें आप टेस्ट क्रिकेट में देखेंगे जहां लंबे सत्र होते है। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है।’’ 

नेहरा ने कहा किसी आईपीएल टीम के लिए स्मिथ और वार्नर जैसे खिलाड़ी को खोना काफी दुखदायी होगा। उन्होंने कहा,‘‘दोनों ऑस्ट्रेलिया के ऐसे खिलाड़ी रहे है जिन्हें खोना किसी भी आईपीएल टीम के लिए काफी मुश्किल होगा। मेरा तो यह मानना है कि जो हो गया वो हो गया और अब हमें आगे बढ़ना चाहिए। क्रिकेट या किसी दूसरे खेल में अच्छी और बुरी चीजें होती रहती है, इन चीजों को छोड़ कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें कप्तान बनाना या नहीं बनाना उनकी टीमों (आईपीएल) के ऊपर है।’’ 

नेहरा ने कहा‘‘यह अफसोसजनक होगा कि ये दोनों खिलाड़ी यदि आईपीएल नहीं खेल पाते हैं। उन्होंने गलती मान ली है और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी छोड़ दी, उस से ज्यादा आप उनसे कुछ और उम्मीद नहीं कर सकते।’’ 

इससे पहले स्मिथ ने स्वीकार किया कि न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान गेंद से छेड़छाड़ में उनका हाथ था जिसके बाद आईसीसी ने स्मिथ पर एक मैच का निलंबन और मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगा दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल