1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नए साल की शुरुआत करें हेल्दी स्नैक्स के साथ, झटपट बना लें बिना तले सूजी का ये टेस्टी नाश्ता, स्वाद के आगे मोमोज़ भी फेल

नए साल की शुरुआत करें हेल्दी स्नैक्स के साथ, झटपट बना लें बिना तले सूजी का ये टेस्टी नाश्ता, स्वाद के आगे मोमोज़ भी फेल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 01, 2026 05:45 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 05:46 pm IST

नए साल पर आप, हेल्दी स्नैक्स में सूजी के फरे बना सकते हैं। इनका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है, और ये पेट भरने के लिए भी पर्याप्त होते हैं।

सूजी का फरा - India TV Hindi
सूजी का फरा Image Source : YOTTUBE - @COOKWITHPARUL

हम सभी चाहते हैं कि इस नए साल की शुरुआत हो एक स्वस्थ और स्वादिष्ट तरीके से! तो क्यों न इस साल अपने स्नैक्स को हेल्दी और टेस्टी बनाए, ताकि हर बाइट में स्वाद भी हो और सेहत भी बनी रहे। आज हम आपको एक ऐसा नाश्ता बताने जा रहे हैं, जो स्वाद के मामले में किसी भी मोमोज़ को भी मात दे दे! जी हां, हम बात कर रहे हैं सूजी के फरे की। ये न सिर्फ बनाने में बेहद आसान हैं, बल्कि हेल्दी भी हैं क्योंकि ये तले हुए नहीं होते। इसे आप झटपट बना सकते हैं और ये आपको दिनभर की ऊर्जा भी देता है। सूजी के फरे का स्वाद और बनावट दोनों ही आपको इतना पसंद आएंगे कि आप बार-बार इन्हें बनाना चाहेंगे।

सूजी के फरे के स्टफिंग के लिए सामग्री

2 कप चना दाल (रात भर भिगोई हुई), भीगी हुई चना दाल, 5-6 हरी मिर्च, 2 इंच अदरक, आधा कप हरा धनिया (मोटे तौर पर कटा हुआ),नमक स्वादअनुसार, आधा छोटा चम्मच जीरा, 1 चम्मच काली मिर्च

आटे के लिए सामग्री: पानी, नमक स्वाद अनुसार, आधा बड़ा चम्मच तेल, तेल, 2 कप सूजी पाउडर

कैसे बनाएं सूजी के फरे?

  • सूजी के फरे बनाने के लिए, रात को 2 कप चना दाल भिगोकर रखें। सुबह इस चना दाल को उबाल लें।जब यह उबल जाए तब एक मिक्सर जार में उबला हुआ चना दाल, 5-6 हरी मिर्च, 2 इंच अदरक, आधा कप हरा धनिया, आधा छोटा चम्मच जीरा, 1 चम्मच काली मिर्च लें और पीस लें और बाउल में निकालें। 

  • अब, एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें दो कप सूजी डलकर अच्छे से मिलाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़। सूजी में गर्म पानी डालने के बाद, उसे अच्छे से गूंथ लें।जब यह गूंथ जाए तब छोटी छोटी लोई बनाएं। 

  • इस लोई को बेलें और उसमें चने की फीलिंग डालें और फिर उसे बीच से फोल्ड कर दें।सभी फरों में फीलिंग भरें। अब,इन्हें स्टीमर में रखकर अच्छी तरह स्टीम कर लें। तैयार है आपका हेल्दी और स्वादिष्ट सूजी का नाश्ता। अब, फरों को चटनी के साथ खाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल