1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में आई भयानक आपदा, अचानक आई बाढ़ और हो गई 17 लोगों की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान में आई भयानक आपदा, अचानक आई बाढ़ और हो गई 17 लोगों की मौत, कई घायल

 Published : Jan 01, 2026 11:28 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 11:36 pm IST

अफगानिस्तान में भयानक आपदा देखने को मिली है। देश में अचानक आई बाढ़ में 17 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई लोग बाढ़ की चपेट में आने से घायल भी हो गए हैं।

afghanistan flood death - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

अफगानिस्तान में एक बार फिर से प्राकृतिक आपदा का कहर देखने को मिला है। देश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ की चपेट में आने के कारण अब तक कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इसके साथ ही इस आपदा में 11 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकारण ने गुरुवार को इस आपदा के बार में जानकारी दी है।

बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने गुरुवार को देश में आई बाढ़ के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि आपदा ने मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में भी लोगों के आम जीवन को बाधित कर दिया है। बाढ़ के कारण प्रभावित जिलों में बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों के साथ बड़ी संख्या में मवेशी भी मारे गए हैं।

1,800 परिवार प्रभावित हुए

अफगानिस्तान के प्रशासन के अधिकारी के मुताबिक, देश में बाढ़ के कारण करीब 1,800 परिवार प्रभावित हुए हैं। इस आपदा के कारण पहले से ही कमजोर चल रहे शहरी और ग्रामीण समुदायों की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। अधिकारी ने जानकारी दी है कि बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए टीमें भेजी गई हैं। इसके साथ ही लोगों को जिन चीजों की आवश्यकता है उनका आंकलन करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। दूसरी ओर अधिकारियों ने ये भी कहा है कि अफगानिस्तान में मौसम की पहली भारी बारिश और हिमपात के कारण देश में लंबे समय से जारी सूखे का खात्मा हो गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पढ़ें पूरा मामला

ईरान में तेज हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन, Gen-Z आंदोलन को लेकर जानिए क्या बोले राष्ट्रपति पेजेशकियन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश