1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Share Market Prediction January 2026: जनवरी में क्या रहेगा शेयर बाजार का हाल, किन चीजों में आ सकती है तेजी और कहां दिख सकती है मंदी; जानें

Share Market Prediction January 2026: जनवरी में क्या रहेगा शेयर बाजार का हाल, किन चीजों में आ सकती है तेजी और कहां दिख सकती है मंदी; जानें

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 01, 2026 10:15 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 10:15 pm IST

Share Market Prediction January 2026: शेयर बाजार के हिसाब से जनवरी का महीना कैसा रहने वाले है, किन चीजों में इस महीने तेजी आएगी और कौन सी चीजें मंदी का शिकार हो सकती हैं आइए जानते हैं।

Share Market 2026- India TV Hindi
शेयर बाजार जनवरी 2026 Image Source : FREEPIK

Share Market Prediction January 2026: जनवरी के महीने में 14 तारीख को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। चन्द्रमा साल की शुरुआत में वृष राशि में रहेंगे वहीं मंगल मकर राशि में माह के मध्य में गोचर करेंगे, बुध भी महीने के मध्य में मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। गुरु मिथुन राशि में पूरे महीने भर रहेंगे। शुक्र मकर राशि में माह के मध्य में गोचर करेंगे। शनि मीन राशि में रहेंगे और राहु कुम्भ राशि में होंगे और केतु की स्थिति सिंह राशि में होगी। आइए ऐसे में जानते हैं कि इस महीने में शेयर बाजार का हाल क्या रहेगा। 

महीने के शुरुआती दिनों में शेयर बाजार का हाल

वर्ष 2026 जनवरी का महिना, दिन गुरुवार, पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, रोहिणी नक्षत्रवृष राशि में प्रारम्भ हो रहा है। महीने के शुरुआत में ही शुक्र अस्त हो जाने के कारण खास असर चना, पाट, जूट, मेन्थाल, अरहर, धनिया, पोस्ता - दाना, लौंग, ईलायची सभी प्रकार के तेल और चाय काफी आदि में विशेष तेजी आयेगी। महीने के दूसरे सप्ताह यानि 6 जनवरी की रात 12 बजकर 2 मिनट पर बुध पू.षा. नक्षत्र में प्रवेश करेगा। जिससे विशेष प्रभाव अरहर, उड़द, काली मिर्च, शक्कर, गुड़, खांड़, अलसी, में देखने को मिलेगा। उसके बाद भाव सामान्य हो जायेंगे। सरसों, गेहूँ, मटर आदि में तेजी बनी रहेगी।

माह के मध्य में कुछ ऐसा रहेगा बाजार का हाल

महीने के तीसरे सप्ताह यानि 12 जनवरी की देर रात 3 बजकर 59 मिनट पर शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 14 जनवरी की दोपहर बाद 3 बजकर 8 मिनट सूर्य की मकर संक्रान्ति पड़ेगी जिससे लगभग सभी प्रकार का मेवा, मेटल, किराना बारदाना, लौंग, ईलायची, रबर, सूत व चावल में के भाव - में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। सरसों, तिल-तेल, अलसी, सोयाबीन, मेन्थाल, वनस्पति, घी, चना के भावों में पहले तो कोई - खास असर देखने को नही मिलेगा परन्तु बाद में धीरे-धीरे भाव तेज हो जायेगा। साथ ही सरसों, तिल-तेल, अलसी, सोयाबीन, मेन्थाल, वनस्पति, घी आदि में वृद्धि देखने को मिलेगी।

महीने के आखिरी दिनों में कुछ ऐसे रहेगा शेयर बाजार 

महीने के तीसरे सप्ताह यानि 20 जनवरी की देर रात 2 बजकर 50 मिनट पर शुक्र श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा। जिससे अपना खास असर हरी और पीली वस्तुओं पर छोड़ेगा जैसे उर्द, सरसों, अरण्डी, बिनौला, मूंगफली, सोना, पीतल, अरहर की दाल, चना आदि में तेजी देखने को मिलेगी। साथ ही सोना, चांदी, सर्वधातु, के साथ सभी वस्तुओं मे अच्छा उछाल आ सकता है। आयरन, स्टील, ब्रास, तांबा, जस्ता, पारा, शीशा, प्लेटिनम, रेजिन, किराने से जुड़ी हुयी वस्तुएं व दलहन में शीघ्र ही तेज़ी की तरफ चल पड़ेगी। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

भारत की कुंडली: शनि-राहु की स्थिति के कारण चीन के साथ बढ़ सकता है तनाव, जानिए देश के लिए कैसा रहेगा यह साल

Ank Jyotish Rashifal 2026: सूर्य के साल में सफलता की नई ऊंचाइयां छूएंगे ये मूलांक वाले, प्रमोशन और धन लाभ होने के प्रबल योग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।