Ank Jyotish Rashifal 2026: नये साल 2026 का मूलांक 1 बनता है और ज्योतिष में इस अंक के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। ऐसे में नए साल में सूर्य देव का विशेष प्रभाव रहेगा। ये साल नई शुरुआत का प्रतीक है। चाहे नौकरी हो या बिजनेस, या फिर नये मकान की खरीदारी इस साल कुछ न कुछ नया जरूर देखने को मिलेगा। मूलांक 1 और 6 वालों के लिए तो ये साल बेहद बेहतरीन साबित होने वाला है। चलिए अब आपको बताते हैं सभी मूलांक वालों के लिए ये साल कैसा रहेगा।
किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव होते हैं। मूलांक 1 वालों के इस साल सारे अटके हुए काम पूरे होंगे। आप इस साल कुछ न कुछ नया करेंगे। आप नई नौकरी में जा सकते हैं। कुछ नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नया घर खरीद सकते हैं या फिर कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये साल रहेंगी। आपको ऐसा प्रतीत होगा कि इस साल आप जिस भी काम पर हाथ रख रहे हैं वो सब पूरा होते जा रहे हैं। जनवरी आपके लिए काफी अच्छा महीना साबित होगा। मूलांक 1 का पूरा वार्षिक राशिफल यहां पढ़ें
किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी चंद्र देव होते हैं। मूलांक 2 वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है इसलिए रचनात्मकता इस साल आपमें देखने को मिलेगी। आपके अटके कार्यों को पूरा करने में आपको प्रैक्टिकल होना पड़ेगा, अत्यधिक भावुक होने से कार्य अटक सकते हैं। इस साल आप जितनी माता की सेवा करेंगे उतने ही अच्छे परिणाम आपको जीवन में प्राप्त होंगे। योग इस साल में आपके लिए सफलता की कुंजी होगी, योग करने से आपके आसपास की नकारात्मकता दूर होगी और आप सकारात्मक रहेंगे। महिलाओं को इस साल अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा, रक्त से संबंधित परेशानियां इस मूलांक की महिलाओं को आ सकती हैं। स्ट्रेस से दूर रहेंगे तो सभी समस्याएं दूर होंगी। मूलांक 2 का पूरा वार्षिक राशिफल यहां पढ़ें
किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। साल 2026 आपके मूलांक के स्वामी गुरु के मित्र सूर्य का साल है। इसलिए बेहद सुखद परिणाम आपको 2026 में देखने को मिल सकते हैं। कारोबार में आप अपनी योजनाओं को लागू कर पाएंगे और आपको धन लाभ भी होगा। करियर क्षेत्र में प्रमोशन आपको मिल सकता है। बेरोजगार लोग रोजगार पा सकते हैं। आत्मविश्वास में इस साल वृद्धि होगी। गुरु के प्रभाव के चलते आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि लेंगे, योग-ध्यान करने से अच्छे अनुभव आपको हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। मूलांक 3 का पूरा वार्षिक राशिफल यहां पढ़ें
किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी मयावी ग्रह राहु हैं। मूलांक 4 वाले लोगों के लिए साल 2026 नई संभावनाएं लेकर आएगा। रोजगार के क्षेत्र में आप प्रगति पाएंगे। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। पिछले साल जो योजनाएं अटकी रह गई थी वो नए साल में पूरी हो सकती है। गुरुजनों का सहयोग इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त होगा। आप आय के नए स्रोत भी इस साल ढूंढ सकते हैं। हालांकि, 2026 सूर्य का साल है इसलिए आपको सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। मूलांक 4 का पूरा वार्षिक राशिफल यहां पढ़ें
किसी भी महीने की 5, 14, और 23 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं इसलिए मूलांक 5 वाले तार्किक और अच्छे वक्ता माने जाते हैं। मूलाकं 5 वालों को नए साल में खूब यात्राएं करने का मौका मिल सकता है। ये यात्राएं काम के सिलसिले में भी हो सकती हैं और घूमने भी आप निकल सकते है। विदेशों से जुड़े कारोबार में आप लाभ पाएंगे। आपके मजाकिया अंदाज सामाजिक स्तर पर आपको अच्छे रिजल्ट दिलाएगा। इस साल नए लोगों से बना संपर्क करियर के क्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला साबित हो सकता है। मूलांक 5 का पूरा वार्षिक राशिफल यहां पढ़ें
जिन भी जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ हो उन सभी का मूलांक 6 बनता है। 2026 के लास्ट में छह आ रहा है। ऐसे में इस साल चंद्रमा और शुक्र की एनर्जी हाईली डोमिनेटिंग है। फीमेल एनर्जी का यह साल है। इसीलिए यह साल मूलांक 6 वालों के लिए काफी सपोर्टिव तो रहेगा लेकिन तभी जब आप अपने भीतर सूर्य की क्वालिटीज शामिल करेंगे जैसे अनुशासन, कंसिस्टेंसी, सफाई, जिम्मेदारी और एक्टिव रहना। आपको आलस से दूर रहना होगा। अच्छे कपड़े पहनिए, प्रेस करके कपड़े पहनिए। जितना आयरन करके कपड़ों को पहनेंगे और अपने बेड को जितना क्लियर रखेंगे उतना ही शुक्र और सूर्य मजबूत होगा। मूलांक 6 का पूरा वार्षिक राशिफल यहां पढ़ें
जिन जातकों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उन सब पर केतु का विशेष प्रभाव रहता है। जिनका जन्मांक योग सात (7) पर आता है, वे भी भाग्यांक सात की श्रेणी में आते हैं। मूलांक 7 वालों की केतु इंट्यूशन पावर इस साल बहुत ज्यादा बढ़ाने वाला है। डिटचमेंट बढ़ाने वाला है। मेंटल क्लेरिटी आपको जीवन में देने वाला है। आपकी लाइफ में आप अपना फोकस अच्छा कीजिए। मेडिटेशन कीजिए। आपके लिए सलाह है कि इस साल लोगों से बहुत ज्यादा अटैच मत होइए नहीं तो आप बहुत ज्यादा हर्ट होंगे। अगर आप अपने मूलांक के स्वामी केतु की ऊर्जा को समझकर उस दिशा में चलते हैं, तो यह साल आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। मूलांक 7 का पूरा वार्षिक राशिफल यहां पढ़ें
किसी भी महीने की 8, 17, और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी शनि देव हैं। शनि के प्रभाव के कारण ये लोग गंभीर और कर्मठ होते हैं। मूलांक 8 के लोगों को नए साल में थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। यह साल सूर्य का है इसलिए आपको कड़ी मेहनत के बाद ही इस साल सफलता प्राप्त होगी। करियर के क्षेत्र में कोई भी फैसला बेहद सोच-समझकर लें, अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। इस साल अनुशासित रहना आपका मूल मंत्र होगा, जितना आप अनुशासन में होंगे उतनी ही सफलता आपको प्राप्त हो सकती है। मूलांक 8 का पूरा वार्षिक राशिफल यहां पढ़ें
किसी भी महीने की 9, 18, और 27 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी मंगल देव हैं। मंगल के प्रभाव के कारण इस मूलांक वाले लोग ऊर्जावान और नेतृत्व करने में माहिर माने जाते हैं। मूलांक 9 वालों आपके जीवन की कई परेशानियों का हल आपको साल 2026 में मिल सकता है। सबसे अच्छी बात ये है कि आपका स्वास्थ्य इस साल बेहतर रहेगा जिसके चलते आप जीवन का आनंद भी उठा पाएंगे। इस साल आपके कई रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। इस राशि के लोग अपना घर इस साल में बना सकते हैं। वहीं कोर्ट केस में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी परिवार के लोगों को लेकर गलतफहमियां पालने से बचें, नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। मूलांक 9 का पूरा वार्षिक राशिफल यहां पढ़ें
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद