Thursday, January 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mulank 8 Ank Jyotish Rashifal 2026: शनि के मूलांक 8 वालों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है नया साल, जानें किन बातों का रखना होगा ख्याल

Mulank 8 Ank Jyotish Rashifal 2026: शनि के मूलांक 8 वालों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है नया साल, जानें किन बातों का रखना होगा ख्याल

Mulank 8 Ank jyotish Rashifal 2026: मशहूर अंक ज्योतिष वान्या आर्य के अनुसार शनि के स्वामित्व वाले मूलांक 8 वालों के लिए यह साल मिला जुला साबित हो सकता है। इस साल आपको अनुशासित रहने की जरूरत होगी। आइए विस्तार से जानते हैं मूलांक 8 वालों का वार्षिक अंकज्योतिष राशिफल।

Written By: Naveen Khantwal
Published : Dec 12, 2025 05:26 pm IST, Updated : Dec 15, 2025 11:41 am IST
Mulank 8 Bhavishyafal 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मूलांक 8 भविष्यफल 2026

Mulank 8 Ank jyotish Rashifal 2026: मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि हैं और 8 नंबर अनंत ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। इस अंक के अंतर्गत आने वाले लोग अनुशासित और न्याय प्रिय माने जाते हैं। सेवा भाव भी इनके अंदर देखने को मिलता है। शनि के प्रभाव के कारण ये समाज में अच्छे बदलाव लाने की हमेशा कोशिश करते हैं। साल 2026 मूलांक 8 वालों के जीवन में काफी बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। यह साल सूर्य ग्रह से प्रभावित रहेगा इसलिए शनि के मूलांक वालों को थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता भी होगी। आइए अब विस्तार से जान लेते हैं कि मूलांक 8 वालों को नए साल में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 

मूलांक 8 किसका होता है?

किसी भी महीने की 8, 17, और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी शनि देव हैं। शनि के प्रभाव के कारण ये लोग गंभीर और कर्मठ होते हैं। 

मूलांक 8 वार्षिक राशिफल 2026

मूलांक 8 के लोगों को नए साल में थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। यह साल सूर्य का है इसलिए आपको कड़ी मेहनत के बाद ही इस साल सफलता प्राप्त होगी। करियर के क्षेत्र में कोई भी फैसला बेहद सोच-समझकर लें, अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। इस साल अनुशासित रहना आपका मूल मंत्र होगा, जितना आप अनुशासन में होंगे उतनी ही सफलता आपको प्राप्त हो सकती है। शनि की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने के लिए आपको जूनियर कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। इस साल आपको सेहत को लेकर भी थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी उदर और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ जितना प्रेम पूर्वक रहेंगे उतना ही शनि आपसे प्रसन्न होंगे। अच्छे लोगों की संगति में रहना आपके लिए शुभ होगा। इस साल 'ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। विद्यार्थियों की एकाग्रता डगमगा सकती है, योग ध्यान करने से लाभ होगा। 

2026 को बेहतर बनाने के लिए क्या करें?

  • किसी का दिल मत दुखाइए।
  • मदिरा का सेवन करने से बचें।
  • पीपल तले दीपक जलाइये। 
  • शनि मंदिर में शनिवार के दिन जाइए। 
  • गरीबों की सेवा कीजिए।
  • जूनियर कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार कीजिए। 
  • किसी को धोखा न दें। 
  • कुंडली दिखवाकर नीलम धारण कर सकते हैं।

अगर ये सब काम करते हैं तो नया साल आपके लिए काफी शुभ और फलदायी साबित होगा।

मूलांक 8 वालों के लिए कारगर उपाय

मूलांक 8 वालों नए साल को बेहतर बनाने के लिए कुछ वास्तु उपाय करने चाहिए।  ऑफिस में सफल होने के लिए आपको पश्चिम दिशा में बैठकर काम करना चाहिए। उत्तर-पश्चिम दिशा में बैठकर ध्यान करने से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

मूलांक 8 वास्तु टिप्स

इस साल पश्चिम दिशा आपके लिए शुभ रहेगी। इस दिशा में कार्य करने से आपको सफलता मिलेगी, पश्चिम में की गई यात्राएं भी शुभ फलदायक हो सकती हैं। 

  • मूलांक 8 शुभ रंग - इस साल आपके लिए शुभ रंग नीला रहेगा। ऐसे में अपने जीवन में इस रंग का उपयोग करने से आपको शुभ फल मिलेंगे।
  • मूलांक 8 शुभ महीना - आपके लिए शुभ महीने 20 जनवरी से 20 फरवरी और  20 सितंबर से 25 अक्टूबर तक 
  • मूलांक 8 शुभ दिन - शनिवार
  • मूलांक 8 वालों के लिए शुभ दिन- 8, 17, और 26

https://www.youtube.com/watch?v=Tc0t1ZPLe4Q&t=3025s

सभी मूलांक का अंकज्योतिष राशिफल 2026 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

 

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement