Mulank 6 Ank jyotish Rashifal 2026: जिन भी जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ हो उन सभी का मूलांक 6 बनता है। अगर आपका मूलांक और भाग्यंक छह है तो यह साल आपके लिए मिला-जुला रहेगा। बता दें इस नंबर का संबंध शुक्र से है और शुक्र भोग विलासिता और लग्जरी का कारक है। इस साल आपको लोगों की ओवर हेल्प करने से बचना है। इस साल डिसिप्लिन आप जितना अपनाते हैं उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। जल्दी उठिए। टाइम पर उठिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।
2026 के लास्ट में छह आ रहा है। ऐसे में इस साल चंद्रमा और शुक्र की एनर्जी हाईली डोमिनेटिंग है। फीमेल एनर्जी का यह साल है। इसीलिए यह साल सपोर्टिव तो रहेगा लेकिन तभी जब आप अपने भीतर सूर्य की क्वालिटीज शामिल करेंगे जैसे अनुशासन, कंसिस्टेंसी, सफाई, जिम्मेदारी और एक्टिव रहना। आपको आलस से दूर रहना होगा। अच्छे कपड़े पहनिए, प्रेस करके कपड़े पहनिए। जितना आयरन करके कपड़ों को पहनेंगे और अपने बेड को जितना क्लियर रखेंगे उतना ही शुक्र और सूर्य मजबूत होगा। इस साल सिल्क के कपड़े आप पहनिए। इसके अलावा अपने राइट हैंड में गोल्डन कलर की अगर आप वॉच पहनते हैं तो ये आपके लिए फेवरेबल रहेगा। इस साल आपको नया घर भी मिल सकता है। इस साल आप अपने घर का इंटीरियर्स चेंज करा सकते हैं। अविवाहित लोगों की शादी भी इस साल हो सकती है और अगर आपका बेबी नहीं है तो इस साल आपका बेबी भी हो सकता है।
विडो लेडीज की हेल्प कीजिए। आप जितना हो सकता है फेमिनिन एनर्जी की हेल्प कीजिए। आप जितना हो सकता है उनको कुछ ना कुछ डिस्ट्रीब्यूट करते रहिए। हर शुक्रवार छोटी कन्याओं को कुछ न कुछ उपहार जरूर दें। परफ्यूम्स लगाइए, इत्र लगा लीजिए। ये शुक्र के लिए एक बहुत अच्छी रेमेडी है। इस मूलांक की महिलाएं अगर अपने बालों में सफेद रंग के फूल लगाती हैं तो ये बहुत अच्छा रहेगा। इससे आपका ओरा पॉजिटिव होता है। वहीं पुरुष डेस्क पर फूल रख सकते हैं। सफेद फूल आप रूम में रख लीजिए। आप अपनी पत्नी की जितनी रिस्पेक्ट करते हैं उससे आपका शुक्र उतना ही ज्यादा मजबूत होता है। अगर आप अपनी पत्नी की सलाह भी मानते हैं तो इससे शुक्र को एनर्जी मिलेगी।
मां लक्ष्मी को गुलाबी रंग के फूल चढ़ाएं। अपने हाथों से मां लक्ष्मी के लिए खीर बनाएं। ये आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ होगा। इसके अलावा कभी-कभी इवेंट्स में जाने की आदत डालें। किसी महिला की बुराई न करें। इस साल गायों की सेवा जरूर करें। रोटी में एक सफेद मिठाई मिलाकर गाय को खिलाएं। लक्ष्मी माता को सफेद मिठाई का भोग जरूर लगाएं।
आपकी शुभ डायरेक्शन साउथ ईस्ट है। कोशिश कीजिए साउथ ईस्ट में बैठकर अगर आप जितना मेडिटेशन करते हैं आपके लिए उतना अच्छा है।
संपादक की पसंद