1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mulank 7 Ank Jyotish Rashifal 2026: मूलांक 7 वाले इस साल इन 5 चीजों पर करें फोकस, पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Mulank 7 Ank Jyotish Rashifal 2026: मूलांक 7 वाले इस साल इन 5 चीजों पर करें फोकस, पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 10, 2025 10:29 am IST,  Updated : Dec 15, 2025 11:37 am IST

Mulank 7 Ank jyotish Rashifal 2026: मशहूर अंक ज्योतिष वान्या आर्य के अनुसार मूलांक 7 वालों के लिए नया साल शुभ दिखाई दे रहा है। अगर आप केतु को मजबूत करने के उपाय करते हैं तो आपको सुनहरी सफलता मिलेगी।

numerology- India TV Hindi
मूलांक 7 वार्षिक राशिफल 2026 Image Source : INDIA TV

Mulank 7 Ank jyotish Rashifal 2026: जिन जातकों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उन सब पर केतु का विशेष प्रभाव रहता है। जिनका जन्मांक योग सात (7) पर आता है, वे भी भाग्यांक सात की श्रेणी में आते हैं। अंकज्योतिष अनुसार ये साल आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। राहु और केतु से जुड़े मूलांक वाले जितना सूर्य के सानिध्य में रहते हैं यानी किसी भी मूलांक 1 वाले की हेल्प लेते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इसके अलावा इस साल आप ब्राउन डॉग्स की जितनी सेवा करेंगे यह साल आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। ओवरऑल मूलांक भाग्यांक 7 के लिए यह साल न्यूट्रल है। 

मूलांक 7 वार्षिक राशिफल 2026

केतु आपकी इंट्यूशन पावर इस साल बहुत ज्यादा बढ़ाने वाला है। डिटचमेंट बढ़ाने वाला है। मेंटल क्लेरिटी आपको जीवन में देने वाला है। आपकी लाइफ में आप अपना फोकस अच्छा कीजिए। मेडिटेशन कीजिए। आपके लिए सलाह है कि इस साल लोगों से बहुत ज्यादा अटैच मत होइए नहीं तो आप बहुत ज्यादा हर्ट होंगे। अगर आप अपने मूलांक के स्वामी केतु की ऊर्जा को समझकर उस दिशा में चलते हैं, तो यह साल आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। डिटचमेंट, मेंटल क्लेरिटी, फोकस, इंट्यूशन और रिसर्चेस...अगर इस साल आपने इन पांच चीजों पर काम कर लिया तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। इस साल जितना हो सके जमीन से जुड़े रहिए। कहते हैं जो जमीन से जुड़े होते हैं उनको जीवन में कोई भी हिला नहीं पाता। तो आप इस चीज पर फोकस कीजिए। यह साल आपके लिए बहुत अच्छा जाएगा और सूर्य देव की सपोर्ट आप हमेशा लेते रहिए। धार्मिक यात्राएं इस साल जरूर करें। इससे आप लाइफ की बहुत सारी आपदाओं से बचे रहेंगे। अपने गुरुओं की शरण में रहेंगे तो यह साल आपको बहुत कुछ देकर जाएगा।

2026 को बेहतर कैसे बनाएं मूलांक 7 वाले

आप मेडिटेशन करते रहिए। किसी भी मंदिर में जाकर अगर आप सेवा करते हैं, तो आपको केतु कभी परेशान नहीं करेगा। जितना आप स्ट्रीट डॉग्स की सेवा करते हैं उतना ही आपके लिए ये साल अच्छा रहेगा। जितना हो सकता है वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्गों की सेवा करिए। कौड़ी आश्रम में जाइए और वहां उनकी सेवा कीजिए। दान कीजिए। केतु से शुभ फल पाना चाहते हैं तो आप हमेशा अपने आप को ग्राउंडेड रखिए। ईगो मत लाने दीजिए। जमीन से जुड़े रहिए। आप ऊपर-ऊपर से काम मत कीजिए आप चीजों की डेप्थ में जाइए। 

मूलांक 7 वालों के लिए उपाय

इस साल केतु के मंत्रों का जाप जरूर करें। माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाइए। केतु के लिए आप जितना डॉग्स की सेवा करेंगे उतना ही आप चोट से बचेंगे। एक्सीडेंट से बचेंगे। जितना हो सकता है बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक 7 वास्तु टिप्स

नॉर्थ ईस्ट में बैठ के मेडिटेशन कीजिए। एक स्लिप लीजिए उस पर येलो रंग से नंबर 3 लिखकर उसे अपने पर्स में रख लीजिए इससे आपको बहुत ही ज्यादा सपोर्ट मिलेगा।

  • मूलांक 7 शुभ रंग - ब्राउन
  • मूलांक 7 शुभ तारीखें - 7, 16 और 25
  • मूलांक 7 शुभ समय - 21 जून से 20 जुलाई

यह भी पढ़ें:

सभी मूलांक का अंकज्योतिष राशिफल 2026 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।