1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mulank 2 Ank Jyotish Rashifal 2026: मूलांक 2 के लिए नया साल रहेगा उपलब्धियों से भरा, कई अच्छे बदलावों के लिए रहें तैयार

Mulank 2 Ank Jyotish Rashifal 2026: मूलांक 2 के लिए नया साल रहेगा उपलब्धियों से भरा, कई अच्छे बदलावों के लिए रहें तैयार

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 05, 2025 05:05 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 11:42 am IST

Mulank 2 Ank jyotish Rashifal 2026: मशहूर अंक ज्योतिष वान्या आर्य के अनुसार मूलांक 2 वालों के लिए नया साल काफी खास रहेगा। इस साल आपके सारे सपने पूरे होंगे। आप नौकरी और बिजनेस में नई शुरुआत करेंगे।

Mulank 2 Rashifal 2026- India TV Hindi
मूलांक 2 राशिफल 2025 Image Source : INDIA TV

Mulank 2 Ank jyotish Rashifal 2026: नया साल 2026 मूलांक 2 वालों के लिए बेहद खास रहेगा क्योंकि साल 2026 का स्वामी ग्रह सूर्य है जिसे ज्योतिष में राजा कहा जाता है जबकि मूलांक 2 चंद्रमा का है जो सूर्य का मित्र है। ऐसे में नए साल में आपके द्वारा दी गई सलाह लोगों के काम आएगी। इस साल आपको आपको अधिक सोचने की बजाय आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी रचनात्मकता में इस साल निखार देखने को मिल सकता है। आइए अब विस्तार से जानते हैं कि मूलांक 2 वालों के लिए यह साल कैसा रहने वाला है। 

मूलांक 2 किसका होता है?

किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी चंद्र देव होते हैं। चंद्रमा के प्रभाव के कारण ये लोग शांत, रचनात्मक और देखभाल करने वाले माने जाते हैं। 

मूलांक 2 वार्षिक राशिफल 2026

मूलांक 2 वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है इसलिए रचनात्मकता इस साल आपमें देखने को मिलेगी। आपके अटके कार्यों को पूरा करने में आपको प्रैक्टिकल होना पड़ेगा, अत्यधिक भावुक होने से कार्य अटक सकते हैं। इस साल आप जितनी माता की सेवा करेंगे उतने ही अच्छे परिणाम आपको जीवन में प्राप्त होंगे। योग इस साल में आपके लिए सफलता की कुंजी होगी, योग करने से आपके आसपास की नकारात्मकता दूर होगी और आप सकारात्मक रहेंगे। महिलाओं को इस साल अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा, रक्त से संबंधित परेशानियां इस मूलांक की महिलाओं को आ सकती हैं। स्ट्रेस से दूर रहेंगे तो सभी समस्याएं दूर होंगी। इस साल आपको करियर के क्षेत्र में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपके ज्ञान से लोग प्रभावित होंगे। इस साल ट्रांसफर होने की भी संभावना है। आध्यात्मिक क्षेत्र में आप उन्नति करेंगे। बेहतरीन बदलाव आपके जीवन में आएंगे लेकिन ओवर थिंकिंग करने से आपको बचना चाहिए। 

2026 को बेहतर बनाने के लिए क्या करें?

  • माता के साथ संबंध अच्छे बनाएं और उनको समय दें।
  • घर के पूर्व में बैठना शुभ। 
  • पानी का दुरुपयोग न करें।
  • सफेद और हल्का नीला कलर पहनें।
  • चंद्रमा की रोशनी में समय गुजारें।
  • शिव जी की आराधना करें।
  • बुरी संगति से बचें।

अगर ये सब काम करते हैं तो नया साल आपके लिए काफी शुभ और फलदायी साबित होगा।

मूलांक 2 वालों के लिए कारगर उपाय

मूलांक 2 वालों को शुभ फलों की प्राप्ति के लिए साल 2025 में चांदी पहननी चाहिए। लड़कियां चांदी की पायल या कंगन पहन सकती हैं। वहीं लड़के कड़ा या चांदी की चेन पहन सकते हैं। अपने कमरे में सफेत रंग के फूल आपको रखना चाहिए। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन योग-ध्यान करना और दान करना शुभ रहेगा। इसके साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' का जप करने से भी आपको लाभ होगा। 

मूलांक 2 वास्तु टिप्स

इस साल पूर्व दिशा को जितना हो सके साफ रखें। इस दिशा की दीवार पर तांबे के सूर्य देव लगाएं। इस साल घर में सूरजमुखी का पौधा जरूर लगाएं। इसके अलावा मोबाईल में उगते सूर्य की फोटो लगाएं।

  • मूलांक 2 शुभ रंग - इस साल आपका शुभ रंग सफेद और हल्का नीला है। ऐसे में अपने जीवन में इन रंगों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
  • मूलांक 2 शुभ महीना - आपके लिए शुभ महीने जून-जूलाई होंगे
  • मूलांक 2 शुभ दिन - सोमवार
  • मूलांक 2 वालों के लिए शुभ दिन- 2, 11, 20 और 29

सभी मूलांक का अंकज्योतिष राशिफल 2026 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।