Mulank 4 Ank jyotish Rashifal 2026: मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है जिसे ज्योतिष में मायावी ग्रह भी कहा जाता है। इस मूलांक के लोग तेज बुद्धि वाले और क्रिएटिव माने जाते हैं। साहस, दृढ़निश्चयी और अनुशासित इस राशि के जातकों को माना जाता है। इस मूलांक लोग प्रैक्टिकल होते हैं और इसलिए बड़ी से बड़ी समस्या का हल ये आसानी से निकाल सकते हैं। हालांकि अचानक से गुस्सा करने की इनकी आदत लोगों को परेशान करती है। अक्सर मार्गदर्शन न मिलने के कारण ये गलत दिशा में भी जा सकते हैं। साल 2026 में इस मूलांक वालों को कई अच्छे अनुभव हो सकते हैं। करियर और कारोबार के लिहाज से यह साल मूलांक 4 वालों के लिए सफलतादायक सिद्धि हो सकता है। आइए अब विस्तार से जान लेते हैं कि मूलांक 4 वालों के नया साल आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या कुछ लेकर आया है।
किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी मयावी ग्रह राहु हैं। राहु की रहस्यमयी शक्ति इस मूलांक वालों को क्रिएटिव और तार्किक बनाती है।
मूलांक 4 वाले लोगों के लिए साल 2026 नई संभावनाएं लेकर आएगा। रोजगार के क्षेत्र में आप प्रगति पाएंगे। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। पिछले साल जो योजनाएं अटकी रह गई थी वो नए साल में पूरी हो सकती है। गुरुजनों का सहयोग इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त होगा। आप आय के नए स्रोत भी इस साल ढूंढ सकते हैं। हालांकि, 2026 सूर्य का साल है इसलिए आपको सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। जोड़ों में दर्द, अपच जैसी स्वास्थ्य समस्याएं आपको हो सकती हैं। प्रेम जीवन में आप सुखद अनुभव कर सकते हैं। कुछ प्रेमी जोड़े इस साल विवाह के बंधन में बंधेंगे। इस साल रिश्तों को लेकर थोड़ा भावनात्मक होने की भी आवश्यकता होगी, पारिवारिक जीवन में किसी के साथ कड़वे बोल न बोलें इससे सामने वाला तो आहत होगा ही आप भी परेशान होंगे। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं उन्हें मनचाहे परिणाम 2026 में मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष इस साल बेहतर होगा और समाज में भी मान प्रतिष्ठा आप प्राप्त करेंगे।
अगर ये सब काम करते हैं तो नया साल आपके लिए काफी शुभ और फलदायी साबित होगा।
मूलांक 4 वालों नए साल को बेहतर बनाने के लिए कुछ आसान उपाय आपको आजाने चाहिए। इस साल 'ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः' का जप करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इसके साथ ही माता सरस्वती की पूजा करने से भी आपको फायदा मिलेगा। योग-ध्यान को जीवन में जगह दें एकाग्रता बढ़ेगी।
इस साल दक्षिण-पश्चिम दिशा आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दिशा में कार्य करना और ध्यान करना आपको फायदा दिलाएगा।
संपादक की पसंद