1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मॉल के बाहर फुटपाथ पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, लोगों को कुचला, देखें खौफनाक Video

मॉल के बाहर फुटपाथ पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, लोगों को कुचला, देखें खौफनाक Video

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 01, 2026 07:29 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 10:38 pm IST

बेंगलुरु में मॉल के बाहर एक भीषण हादसा देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चढ़ गई और लोगों को कुचल दिया। इस खौफनाक हादसे का Video भी सामने आया है।

bengaluru accident viral video- India TV Hindi
दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल। Image Source : REPORTER

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक डरा देने वाले सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक मॉल के बाहर तेज रफ्तार कार अचानक से फुटपाथ पर चढ़ गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है और कार को जब्त कर लिया है। इस पूरे हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

बेंगलुरु के फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया के बाहर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए, हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई और फुटपाथ पर चढ़ते हुए वहां मौजूद राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार ने पहले नियंत्रण खोया और फिर सीधे फुटपाथ की ओर मुड़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यह मामला लापरवाही से गाड़ी चलाने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन ड्राइवर के नशे में होने की आशंका पर भी जांच की जा रही है, पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यूपी में भी दिखा तेज रफ्तार का कहर

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक कार ने एक कार्यक्रम के दौरान कंबल ले रहे लोगों को कुचला दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत गई और 6 लोग घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कार का ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया है।

ये भी पढ़ें- नए साल पर बेमौसम बारिश ने मुंबई में सुहाना किया मौसम, तो दिल्ली में भयंकर ठंड; पढ़ें वेदर रिपोर्ट

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा, लापरवाही की हद जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत