1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Auto Sales: दिसंबर में कैसी रही गाड़ियों की बिक्री, किस कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां- देखें आंकड़े

Auto Sales: दिसंबर में कैसी रही गाड़ियों की बिक्री, किस कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां- देखें आंकड़े

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 01, 2026 08:00 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 08:00 pm IST

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने दिसंबर 2025 में 50,519 गाड़ियों की बिक्री की, जो दिसंबर 2024 में हुई 44,289 गाड़ियों की तुलना में 14.1 प्रतिशत ज्यादा है।

Automobile Sales, Automobile Sales in december, Automobile Sales in december 2025, Automobile Sales - India TV Hindi
महिंद्रा की बिक्री में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी Image Source : HTTPS://X.COM/MAHINDRASCORPIO

Auto Sales in December 2025: ऑटोमोबाइल कंपनियों ने दिसंबर में भी जमकर गाड़ियों की बिक्री की। साल 2025 के आखिरी महीने में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 22.21 प्रतिशत बढ़कर 2,17,854 यूनिट हो गई। दिसंबर 2024 में मारुति ने 1,78,248 गाड़ियां बेची थीं। हुंडई मोटर इंडिया ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में कुल 58,702 गाड़ियां बेचीं, जो दिसंबर 2024 की तुलना में 6.6 प्रतिशत ज्यादा है। हुंडई ने बताया कि इसमें 42,416 गाड़ियों की घरेलू बिक्री और 16,286 गाड़ियां का निर्यात शामिल है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने दिसंबर में बेची 50,519 गाड़ियां

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने दिसंबर 2025 में 50,519 गाड़ियों की बिक्री की, जो दिसंबर 2024 में हुई 44,289 गाड़ियों की तुलना में 14.1 प्रतिशत ज्यादा है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बताया कि दिसंबर में उनकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री 24.2 प्रतिशत बढ़कर 6906 हो गई, जो दिसंबर 2024 में 5562 थी। कंपनी ने ये भी बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी कुल बिक्री 1,71,013 यूनिट रही, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में ये आंकड़ा 1,39,829 था।

महिंद्रा की बिक्री में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने दिसंबर 2025 में एक्सपोर्ट सहित कुल 86,090 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले दिसंबर 2024 की तुलना में 25 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने बताया कि इस दौरान उनकी घरेलू पैसेंजर कार की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 50,946 रही, जो दिसंबर 2024 में 41,424 थी। इसके अलावा, कंपनी ने दिसंबर में 24,786 कर्मशियल गाड़ियों की बिक्री की, जो दिसंबर 2024 की बिक्री की तुलना में 34 प्रतिशत ज्यादा है। 

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री दिसंबर में 33 प्रतिशत बढ़ी

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की दिसंबर 2025 में बिक्री सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 39,333 यूनिट हो गई। ये दिसंबर 2024 में 29,529 यूनिट रही थी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बिक्री 34,157 यूनिट रही। ये दिसंबर 2024 की 24,887 यूनिट की तुलना में 37 प्रतिशत ज्यादा है। किआ इंडिया की दिसंबर में बिक्री दोगुना से ज्यादा होकर 18,659 यूनिट रही। दिसंबर 2024 में कंपनी ने 8957 गाड़ियां बेची थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा