Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ikkis: अपनी फिल्म का पहला हिस्सा ही देख पाए थे धर्मेंद्र, रिलीज से 1 महीना 7 दिन पहले दुनिया को कह गए अलविदा

Ikkis: अपनी फिल्म का पहला हिस्सा ही देख पाए थे धर्मेंद्र, रिलीज से 1 महीना 7 दिन पहले दुनिया को कह गए अलविदा

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Jan 02, 2026 05:56 am IST, Updated : Jan 02, 2026 05:56 am IST

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' उनकी मौत के 1 महीना 7 दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दुख की बात यह है कि दिवंगत अभिनेता अपनी फिल्म नहीं देख पाए, उन्होंने सिर्फ इसका पहला हिस्सा देखा था।

dharmendra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MADDOCKFILMS धर्मेंद्र

हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को मुंबई में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, जिसके बाद से उनका परिवार और कई हस्तियां अभी तक गमगीन हालत में है। बॉलीवुड के ही-मैन की मौत के ठीक 1 महीना 7 दिन बाद उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस', 1 जनवरी को रिलीज हो चुकी है, जो पहले 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद अब एक बार फिर धरम जी की चर्चा हो रही है। इसी बीच, अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म को लेकर एक अपडेट भी सामने आई है कि धर्मेंद्र अपनी फिल्म का पूरा फाइनल कट नहीं देख पाए थे।

धर्मेंद्र की तारीफ में श्रीराम राघवन ने बांधे पुल

अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत की फिल्म 'इक्कीस' का धर्मेंद्र ने पहला भाग देखा है। वह अपनी आखिरी फिल्म पूरी नहीं देख पाए और उसके पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। श्रीराम राघवन ने धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए द हिंदू को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया, 'वह सच में एक नेचुरल एक्टर थे और उनकी परफॉर्मेंस इतनी शानदार थी कि कुछ भी बनावटी नहीं लग रहा था। स्क्रीन पर वह पूरी तरह से शांत दिखाई देते थे- उनकी चाल, उनके हाव-भाव और उनका तरीका सब कुछ उनके किरदार में एकदम फिट बैठता था। वह कहानी से इतने गहराई से जुड़े हुए थे कि यह बताना मुश्किल था कि वह एक्टिंग कर रहे हैं या सच में उस किरदार को जी रहे हैं।'

धर्मेंद्र को किस बात का था दुख

इसी दौरान श्रीराम राघवन ने यह भी खुलासा किया कि धर्मेंद्र को किस बात का दुख था। उन्होंने कहा, 'पंजाब में अपना घर छोड़ने उनका सबसे बड़ा दर्द था, जो उन्हें हमेशा परेशान करता था। अपने किरदार में पूरी तरह डूबे हुए, वह अपने डायलॉग को अच्छी तरह समझते थे, लेकिन कम शब्दों में खुद को एक्सप्रेस करना पसंद करते थे। उन्हें अपना घर छोड़ने का दुख हमेशा होता था।' डायरेक्टर के अनुसार, धर्मेंद्र के दिल में बरसों से एक गहरा दर्द था... पंजाब में अपना घर और जड़ों से दूर होने का एहसास। यही वजह थी कि इक्कीस के सेट पर एक सीन के दौरान वे भावुक हो गए थे।

अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बनी फिल्म

फिल्म 'इक्कीस' सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने 1971 के भारत–पाक युद्ध में अपनी वीरता दिखाई थी। वे 21 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे। इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल का किरदार अगस्त्य नंदा ने निभाया है। वहीं, धर्मेंद्र उनके पिता के रोल में नजर आए। फिल्म इक्कीस का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और इसे दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

ये भी पढे़ं-

ईशा देओल को नए साल 2026 पर पिता धर्मेंद्र की आई याद, आसमान दिखाते हुए कही दिल की बात

'बॉम्बे वेलवेट' की फ्लॉप ने बदल दिया अनुराग कश्यप का रणबीर-अनुष्का से रिश्ता, बताई वजह, बोले- 'उनका सामना...'

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement