1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? किस उम्र की महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा?

सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? किस उम्र की महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 01, 2026 05:52 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 05:52 pm IST

Cervical Health Awareness Month: सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आइए सर्वाइकल हेल्थ अवेयरनेस मन्थ यानी गर्भाशय ग्रीवा स्वास्थ्य जागरूकता माह में इस गंभीर बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण- India TV Hindi
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण Image Source : FREEPIK

जितनी जल्दी सर्वाइकल कैंसर को डिटेक्ट किया जाएगा, आपकी सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचेगा। अगर सर्वाइकल कैंसर को पहचानने में ज्यादा देरी हो जाए, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो सर्वाइकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं। शरीर में एक साथ इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर आपको तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच करवा लेनी चाहिए।

हो जाएं सावधान- अगर आपके पीरियड्स लंबे समय तक चलते हैं, तो आपको इस लक्षण को मामूली समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा वजाइना से पानी जैसा, गुलाबी या फिर भूरे रंग का डिस्चार्ज आना, ये लक्षण भी सर्वाइकल कैंसर का संकेत साबित हो सकता है। वजाइना से खून या फिर दुर्गंध आने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। पेशाब करते समय दर्द होना, ये लक्षण भी सर्वाइकल कैंसर की तरफ इशारा कर सकता है।

गौर करने वाली बात- क्या आपके पेट के निचले हिस्से और कूल्हों के बीच में लगातार दर्द होता है? अगर हां, तो आपको बता दें कि ये लक्षण सर्वाइकल कैंसर का संकेत साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों में पीठ के निचले हिस्से और पैरों में दर्द भी शामिल हो सकते हैं। जब कैंसर फैलता है, तब इस तरह के लक्षण का सामना करना पड़ सकता है। थकान और वजन का कम हो जाना भी इस गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

किस पर ज्यादा खतरा- 35 से 44 साल की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है। हालांकि, 65 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं भी सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आ सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमावायरस यानी एचपीवी वायरस के कारण होता है और ये वायरस किसी भी उम्र में हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।