1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्द हवा से कानों में दर्द और खुजली, देखभाल के लिए अपनाएं ये तरीका, दूर हो जाएगी समस्या

सर्द हवा से कानों में दर्द और खुजली, देखभाल के लिए अपनाएं ये तरीका, दूर हो जाएगी समस्या

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 01, 2026 04:18 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 04:18 pm IST

How to take care of ears: क्या सर्दियों के मौसम में आपके कानों में भी दर्द या फिर खुजली होती है? अगर हां, तो आपको कानों की देखभाल करने के सही तरीके में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

कानों की देखभाल कैसे करें?- India TV Hindi
कानों की देखभाल कैसे करें? Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्द हवा कानों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अगर आप अपने कानों को ठंडी हवा से नहीं बचा पाए, तो आपके कान में दर्द या फिर खुजली या फिर असहजता महसूस हो सकती है। सर्दियों के मौसम में आपको घर से बाहर निकलते समय टोपी जरूर पहननी चाहिए। अगर आप टोपी नहीं पहनना चाहते हैं, तो मफलर से अपने कानों को ढकना न भूलें वरना आपको कान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डाल सकते हैं तेल- पुराने जमाने से कानों में तेल डालना, फायदेमंद माना जाता रहा है। तेल को कानों में डालने से पहले इसे हल्का गुनगुना कर लीजिए। ध्यान रहे तेल को ज्यादा गर्म नहीं करना है। अब पहले एक कान में दो से चार ड्रॉप्स डालकर 5 से 10 मिनट के लिए करवट लेकर लेट जाइए और फिर दूसरे कान में दो से चार ड्रॉप्स डालकर 5 से 10 मिनट के लिए करवट लेकर लेट जाइए।

कौन सा तेल डालें- आप कानों के लिए सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल या फिर जैतून का तेल यूज कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये तीनों तेल औषधीय गुणों से भरपूर हैं। हालांकि, किसी भी तेल का इस्तेमाल करने से पहले आपको किसी ईएनटी डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अगर आपके कान में किसी भी तरह की दिक्कत हो रही है, तो आपको पहले डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए और फिर उनसे पूछकर ही इस तरह के घरेलू उपायों को आजमाना चाहिए।

गौर करने वाली बात- अगर आप कानों से जुड़ी समस्याओं को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको रेगुलरली अपने कानों की सफाई करनी चाहिए। एक हफ्ते में एक से दो बार अपने कान जरूर साफ करें। अगर कान में किसी भी तरह की दिक्कत महसूस हो, तो ज्यादा दिनों तक दिक्कत को नजरअंदाज न करें वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।