Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज पिएं बादाम का दूध, महीने भर में शरीर में दिखाई देने लगेंगे ये बदलाव, सुधर जाएगी आपकी सेहत

रोज पिएं बादाम का दूध, महीने भर में शरीर में दिखाई देने लगेंगे ये बदलाव, सुधर जाएगी आपकी सेहत

Written By: Vanshika Saxena
Published : Dec 30, 2025 11:46 pm IST, Updated : Dec 30, 2025 11:46 pm IST

Almond milk health benefits: क्या आप जानते हैं कि बादाम का दूध आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है? आइए बादाम का दूध पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

बादाम का दूध- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बादाम का दूध

बादाम के दूध में विटामिन ई, कैल्शियम, विटामिन डी, अनसैचुरेटेड फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। अगर आप हर रोज एक गिलास बादाम का दूध पीना शुरू कर देते हैं, तो आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकते हैं। आइए सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर बादाम का दूध पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद- कैल्शियम और विटामिन डी रिच बादाम का दूध हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है। बादाम के दूध को दांतों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थकान और कमजोरी को दूर कर बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर बादाम का दूध पीने की सलाह दी जाती है।

गौर करने वाली बात- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बादाम का दूध आपके दिल की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए आप बादाम के दूध को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आप अपनी डाइजेस्टिव हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो भी औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं।

सुधारे ब्रेन हेल्थ- ब्रेन हेल्थ को सुधारने के लिए बादाम के दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा तनाव और चिंता को कम करने के लिए भी बादाम के दूध का सेवन किया जा सकता है। आइए बादाम के दूध को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। एक गिलास गर्म या फिर गुनगुने दूध में 2-4 भीगे हुए बादाम को पीसकर मिक्स कर लीजिए। इस ड्रिंक के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप थोड़ी सी किशमिश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement