1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर करें ग्रह-शांति के ये उपाय, जीवन की सभी समस्याओं का होगा अंत

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर करें ग्रह-शांति के ये उपाय, जीवन की सभी समस्याओं का होगा अंत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 01, 2026 11:28 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 11:28 pm IST

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा के दिन कुछ आसान से उपाय करके आप ग्रहों को शांत कर सकते हैं। ग्रहों की शांति से आपके जीवन की कई समस्याओं का अंत हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में।

Paush Purnima 2026- India TV Hindi
पौष पूर्णिमा उपाय Image Source : FREEPIK

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा का व्रत 2 जनवरी 2026 को रखा जाएगा वहीं स्नान-दान के लिए 3 जनवरी का दिन शुभ माना जाएगा। पौष पूर्णिमा के दिन ग्रहों की शांति के उपाय करना भी बेहद शुभ माना जाता है। आपको आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

ग्रह शांति के लिए करें ये उपाय

सूर्य को शांत करने के उपाय: पौष पूर्णिमा के दिन गेहूं, तांबे के बर्तन, गुड़ और पके हुए भोजन का दान आपको करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य ग्रह शांत होते हैं और आपको करियर के क्षेत्र में आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।  

चंद्रमा को शांत करने के उपाय: चंद्रमा के शुभ परिणाम पाने के लिए आपको दूध, चावल, सफेद वस्त्र धारण और चांदी का दान करना चाहिए। शिव जी की पूजा करने से भी आपको लाभ होगा और चंद्रमा के शुभ प्रभाव आपको मिलने लगेंगे।  
मंगल को शांत करने के उपाय: पौष पूर्णिमा के दिन आपको मंगल ग्रह को शांत करने के लिए गुड़, चने की दाल और लाल वस्त्रों का दान करना चाहिए। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से मंगल शांत होता है और वैवाहिक जीवन में आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।  
बृहस्पति (गुरु) को शांत करने के उपाय: पौष पूर्णिमा के दिन पीली सरसों का दान, केसर और पीला चंदन दान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।
बुध को शांत करने के उपाय: हरी सब्जियां, हरे कपड़े, मूंग दाल, हरी चूड़ियां पौष पूर्णिमा के दिन दान करने से बुध मजबूत होता है और शिक्षा और कारोबार के क्षेत्र में शुभ परिणाम आपको प्राप्त होते हैं। 
शुक्र को शांत करने के उपाय: शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए आपको पौष पूर्णिमा के दिन दही, चावल, इत्र, चीनी या सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से भौतिक सुखों की आपको प्राप्ति होगी और प्रेम जीवन में भी अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे।
शनि को शांत करने के उपाय: आपको शनि को मजबूत करने के लिए काले तिल, लोहे से बने पात्र, काले वस्त्र आदि दान करने चाहिए और साथ ही शिव जी की आराधना पौष पूर्णिमा के दिन करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में संतुलन देखने को मिलेगा।  
राहु-केतु को शांत करने के उपाय: इन दो मायावी ग्रहों के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको उड़द की दाल, सरसों का तेल और काले तिल का दान करना चाहिए। गरीबों को खाना भी आप खिला सकते हैं। काल भैरव की से भी आपको लाभ की प्राप्त होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: नया साल इन 3 मूलांक की लड़कियों के लिए रहेगा बेहद लकी, सपनों को मिलेगी नई उड़ान, सफलता चूमेगी कदम

Shukra Gochar 2026: नए साल में सबसे पहले राशि बदलेंगे शुक्र, जनवरी के दूसरे हफ्ते से चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।