1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया से हार के लिए सभी ज़िम्मेदार, कहा जेमिमा ने

महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया से हार के लिए सभी ज़िम्मेदार, कहा जेमिमा ने

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2018 05:18 pm IST,  Updated : Mar 26, 2018 05:18 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम कि युवा हरफनमौला खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने आज यहां कहा कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ जारी मौजूदा टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल से बाहर होने से टीम के खिलाड़ी निराश है

Jemima Rodrigues- India TV Hindi
Jemima Rodrigues

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम कि युवा हरफनमौला खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने आज यहां कहा कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ जारी मौजूदा टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल से बाहर होने से टीम के खिलाड़ी निराश है और इसकी सामूहिक जिम्मेदारी लेते है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि टीम श्रीलंका के खिलाफ अगामी श्रृंखला में वापसी करेगी। 

भारतीय टीम को आज ऑस्ट्रेलिया ने36 रन से शिकस्त दी, जो इस श्रृंखला में उसकी लगातार तीसरी हार है। इस हार से टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी। 

जेमिमा ने कहा, ‘‘ लगातार हार के बाद भी टीम की सबसे अच्छी बात यह है कि हम सब एकजुट है और किसी पर कोई दोषारोपण नहीं हो रहा है। हर कोई अपनी जिम्मेदारी ले रहा है और वे मान रहे है ऐसा( हार) सबके कारण हुआ है।’’ 

कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ आज 54 रन की अहम साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में अपना पहला अर्धशतक (41 गेंद में50 रन) बनाने वाली 17 साल की इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘वे निराश है। मुझे अपनी टीम और स्पोर्ट स्टाफ पर भरोसा है। हम वापसी करेंगे और आने वाली श्रृंखला खासकर टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।