1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के साथ वनडे सिरीज़ के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

इंग्लैंड के साथ वनडे सिरीज़ के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

 Reported By: IANS
 Published : Mar 27, 2018 11:02 am IST,  Updated : Mar 27, 2018 11:02 am IST

अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने सोमवार को अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सिरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

indian women cricket team- India TV Hindi
indian women cricket team

मुंबई: अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने सोमवार को अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सिरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। समिति ने अभ्यास मैच के लिए इंडिया-ए की टीम का भी ऐलान कर दिया है। यह सभी मैच नागपुर में खेले जाएंगे। अभ्यास मैच तीन अप्रैल को खेला जाएगा। वहीं वनडे सीरीज का पहला मैच छह अप्रैल, दूसरा मैच नौ अप्रैल और तीसरा मैच 12 अप्रैल को खेला जाएगा। 

आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सिरीज में टीम में जगह बनाने वाली पूनम राउत व मोना मेश्राम को टीम में नहीं चुना गया है। इन दोनों के स्थान पर डायलान हेमलता व देविका वैद्य को टीम में जगह मिली है। दीप्ती को इंडिया-ए टीम की कमान सौंपी गई है।

टीम

मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रोड्रिगेज, डायलान हेमलता, वेदा कृष्णामूर्ति, देविका वैद्य, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, एकता बिष्ट, पूनम यादव, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल