1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली के बल्ले से हारा हिंदुस्तान!

विराट कोहली के बल्ले से हारा हिंदुस्तान!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 26, 2018 11:48 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 10:56 am IST

डेनियल वेट का शतक भारतीय महिला टीम की हार की वजह बना।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

डेनियल वेट का शतक भारतीय महिला टीम की हार की वजह बना और ये सब कुछ हुआ विराट के तोहफे की वजह से। रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला गया। भारतीय महिला टीम ने इंग्लिश वीमन टीम के सामने 199 रन लक्ष्य रखा।

रनों का पहाड़ देखकर भारतीय खेमे में जीत पक्की मानी जा रही थी लेकिन तभी मैदान पर उतरी इंग्लिश खिलाड़ी डेनियल वेट उनके हाथों में विराट कोहली का करिश्माई बैट था।

दरअसल विराट ने डेनियल वेट को अपना बैट गिफ्ट किया था। आप सोच रहे होंगे भला कोहली और डेनियल में रिश्ता क्या है तो आपको बता दे कि डेनियल ने साल 2014 में विराट को शादी के लिए प्रपोज किया था।

विराट कोहली और डेनियल वेट 
विराट कोहली और डेनियल वेट 

जिसके बाद इंग्लैंड दौरे में विराट ने डेनियल से मुलाकात की और बैट गिफ्ट दिया। भारत दौरे में पहली बार डेनियल ने ये बल्ला थामा। भारत के खिलाफ डेनियल ने 64 गेंदों पर 124 रन जड़े... 15 चौके और 5 छक्के के साथ। हालांकि डेनियल ने विराट के गिफ्ट बैट पर उनकी नाम की स्पेलिंग ही गलत लिखवा दी थी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल