1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैं अभी भी शमी से प्यार करती हूं, अल्लाह करें वो जल्दी ठीक हो जाएं: हसीन जहां

मैं अभी भी शमी से प्यार करती हूं, अल्लाह करें वो जल्दी ठीक हो जाएं: हसीन जहां

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2018 11:04 am IST,  Updated : Mar 27, 2018 11:04 am IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने आज कहा कि अपने पति से मिलना चाहती हैं जो देहरादून से नयी दिल्ली जाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। शमी की कार 24 मार्च को एक ट्रक से टकरा गयी थी और उनके सिर में कुछ टांके लगे थे।

- India TV Hindi
मोहम्मद शमी और हसीन जहां 

कोलकाता: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कहा कि अपने पति से मिलना चाहती हैं जो देहरादून से नयी दिल्ली जाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। शमी की कार 24 मार्च को एक ट्रक से टकरा गयी थी और उनके सिर में कुछ टांके लगे थे। 

हसीन जहां ने कहा,‘‘मेरी लड़ाई उन्होंने जो मेरे साथ किया है, उसके खिलाफ है। लेकिन मैं शारीरिक रूप से उन्हें घायल होते हुए नहीं देखना चाहती। वह भले ही पत्नी के रूप में मुझे नहीं चाहते हों। लेकिन मैं अब भी उन्हें प्यार करती हूं क्योंकि वह मेरे पति हैं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मैं अल्लाह से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करूंगी।’’ हसीन जहां ने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ शमी से मिलने को बेताब हैं लेकिन इस क्रिकेटर से संपर्क के सभी प्रयास विफल रहे हैं। 

उन्होंने कहा,‘‘मैं अपने पति से संपर्क की कोशिश कर रही हूं। लेकिन वह अपने फोन पर मेरी काल का जवाब नहीं दे रहे। यहां तक की, उनके परिवार के सदस्य भी मुझे नहीं बता रहे हैं कि वह इस समय कहां हैं। मैं बेबस महसूस कर रही हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल