टीम इंडिया की जीत के साथ कोहली ने सचिन-धोनी को छोड़ा पीछे, खास लिस्ट के टॉप-3 में बनाई जगह
Cricket | November 03, 2023 06:50 ISTIndia vs Sri Lanka: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मैच को भी एकतरफा तरीके से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं विराट कोहली को भी टीम की इस जीत से एक खास रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।