Published : Mar 10, 2025 02:16 pm IST, Updated : Mar 10, 2025 02:17 pm IST
1/8Image Source : Getty
भारत ने दुबई में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया। भारत ने तीसरा बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। टीम इंडिया ने कुल मिलाकर सातवीं ICC ट्रॉफी अपने नाम की। आइए एक नजर डालते हैं भारतीय टीम द्वारा जीते गए सभी ICC खिताब पर....
2/8Image Source : ICC/BCCI
1983 वनडे वर्ल्ड कप: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब साल 1983 में अपने नाम किया। ये खिताब उस समय टीम इंडिया ने जीता जब दुनिया में वेस्टइंडीज क्रिकेट की तूती बोलती थी। फाइनल में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार कोई ICC ट्रॉफी अपने नाम की।
3/8Image Source : getty
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2002: ये वो वक्त था जब सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम नए सिरे से बन रही थी। तब टीम इंडिया ने युवराज सिंह और जहीर खान जैसे युवा खिलाड़ी और सचिन-द्रविड़ जैसे अनुभवी प्लेयर्स की मदद से ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2002 के फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि कोलंबो में लगातार बारिश के कारण फाइनल मैच का नतीजा नहीं निकल सका और भारत और मेजबान श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।
4/8Image Source : Getty
ICC T20 वर्ल्ड कप 2007: जब क्रिकेट की दुनिया में 20 ओवर के क्रिकेट को कोई देश गंभीरता से नहीं लेता तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में युवा टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहली बार खेले गए T20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया
5/8Image Source : Getty
ICC वर्ल्ड कप 2011: भारतीय टीम ने पहला वर्ल्ड कप साल 1983 में जीता था लेकिन अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप जीतने में टीम को 28 साल का लंबा वक्त लग गया। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम अपने घर में ICC वर्ल्ड कप 2011 का खिताब जीतने में सफल रही। फाइनल में गंभीर और धोनी की बदौलत भारतीय टीम ने श्रीलंका को पटखनी दी। इस पूरे टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और इस तरह उनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हुआ।
6/8Image Source : Getty
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013: वर्ल्ड कप 2011 का खिताब जीतने के 2 साल बाद ही टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में एक बार फिर कमाल किया। टीम इंडिया ने फाइनल में धोनी की रणनीतिक सूझबूझ के दम पर इंग्लैंड को हराया और दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया।
7/8Image Source : Getty
T20 वर्ल्ड कप 2024: भारतीय टीम को ICC ट्रॉफी जीते हुए 11 साल का लंबा वक्त हो चुका था। साल 2023 में वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद साल 2024 टीम इंडिया के सामने T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने का शानदार मौका लेकर आया। भारत ने ये मौका हाथ से जाने नहीं दिया और सभी मैच जीतते हुए दूसरा T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इस तरह रोहित ने अपनी कप्तानी में पहली ICC ट्रॉफी जीत ली।
8/8Image Source : Getty
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया को साल 2025 में लगातार दूसरी ICC ट्रॉफी जीतने का शानदार मौका मिला। रोहित ने इस सुनहरे मौके को हाथ से जाने नहीं दिया। टीम इंडिया ने लगातार 4 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान की 76 रनों की पारी की बदौलत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खिताब अपने नाम कर लिया। इस तरह रोहित बैक टू बैक 2 ICC ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।