1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Alinagar Chunav Result 2025: अलीनगर में BJP की मैथिली ठाकुर ने लहराया परचम, बिनोद की हार

Alinagar Chunav Result 2025: अलीनगर में BJP की मैथिली ठाकुर ने लहराया परचम, बिनोद की हार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 14, 2025 08:08 am IST,  Updated : Nov 15, 2025 07:33 pm IST

Alinagar Bihar Election Results 2025: अलीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी की मैथिली ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

अलीनगर विधानसभा सीट- India TV Hindi
अलीनगर विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

Alinagar Bihar Election Results 2025: बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 11730 वोट से चुनाव जीता। उन्हें कुल 84915 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे बिनोद मिश्रा को 73185 वोट मिले। यहां पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच माना जा रहा था। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी यहां से चुनावी मैदान में थे।

अलीनगर सीट के प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो यहां से बीजेपी से लोक गायिका मैथिली ठाकुर चुनावी मैदान में थीं। राष्ट्रीय जनता दल से बिनोद मिश्रा जबकि प्रशांत किशोर की नई नवेली पार्टी जन सुराज से विप्लव चौधरी यहां से चुनावी रण में थे।

2020 का चुनाव परिणाम

साल 2020 में, विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार मिश्री लाल यादव ने राजद उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को हराकर यह सीट जीती थी। उन्हें 61,082 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 38.62% था। बिनोद मिश्रा को 57,981 वोट (36.66%) मिले थे। वहीं, जेएपीएल के संजय कुमार सिंह 9,737 वोटों और 6.16% वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

2015 का चुनाव परिणाम

साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में, राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने यह सीट जीती थी। उन्हें 67,461 वोट मिले थे। इसके अलावा भाजपा के मिश्री लाल यादव को 54,001 वोट मिले थे और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। जीत का अंतर 13,460 वोट या 9.97% था।

अलीनगर सीट का चुनावी इतिहास

यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी और इस पर पहला चुनाव 2010 में हुआ था। सीट के गठन के तुरंत बाद, राष्ट्रीय जनता दल के अनुभवी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने लगातार दो विधानसभा चुनाव (2010 और 2015) जीतकर इस सीट पर पार्टी का दबदबा स्थापित किया। हालांकि, 2020 के चुनाव में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब NDA गठबंधन की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मिश्री लाल यादव ने RJD के उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को 3,101 मतों के करीबी अंतर से पराजित कर दिया। मिश्री लाल यादव बाद में भाजपा में शामिल हो गए। यह सीट ब्राह्मण, यादव और मुस्लिम मतदाताओं की बहुलता वाली मानी जाती है, जिसके कारण यहां का मुकाबला अक्सर दिलचस्प और त्रिकोणीय होता रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।