1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Assembly Election 2025: बहादुरगंज में क्या फिर चलेगा AIMIM का जादू? जानें पिछले नतीजे क्या रहे

Bihar Assembly Election 2025: बहादुरगंज में क्या फिर चलेगा AIMIM का जादू? जानें पिछले नतीजे क्या रहे

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 06, 2025 04:05 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 06:39 pm IST

Bahadurganj Assembly Election 2025: बिहार की बहादुरगंज सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के मोहम्मद अंजार नईमी ने जीत दर्ज की थी, जो बाद में आरजेडी में शामिल हो गए थे। इस सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक दबदबा रहा है।

बहादुरगंज विधानसभा चुनाव 2025- India TV Hindi
बहादुरगंज विधानसभा चुनाव 2025 Image Source : INDIA TV GRAPHICS

Bahadurganj Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई हैं। मौजूदा नीतीश सरकार ने कई लोकलुभावन योजनाओं का ऐलान किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी और जन सुराज जैसी नई पार्टियां भी मैदान में उतरने को तैयार हैं। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक बहादुरगंज सीट भी है, जहां 2020 के चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मोहम्मद अंजार नईमी ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में वह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो गए थे। बहादुरगंज सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी।

क्या रहे पिछले चुनाव के नतीजे?

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बहादुरगंज सीट से AIMIM के मोहम्मद अंजार नईमी ने जीत दर्ज की थी, जिन्हें  85,855 वोट मिले थे। उन्होंने VIP के लखन लाल पंडित को 45,215 वोटों के अंतर से हराया था। लखन लाल पंडित को 40640 वोट मिले थे। 2020 के चुनाव में कांग्रेस के मौजूदा विधायक मोहम्मद तौसीफ आलम तीसरे स्थान पर रहे थे। पिछले चुनाव में NOTA को 4,729 वोट पड़े थे।

पिछले चुनाव में 9 उम्मीदवार मैदान में थे

  1. मोहम्मद अंजार नईमी- AIMIM- विजेता
  2. लखन लाल पंडित- VIP
  3. एम.डी. तौसीफ आलम- कांग्रेस
  4. चंदन कुमार यादव- एसएस
  5. मोहम्मद मंसूर आलम- जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक
  6. मोहम्मद मुसफीक आला- बहुजन महा पार्टी
  7. हरि मोहन सिंह- निर्दलीय
  8. शंभू प्रसाद दास- निर्दलीय
  9. नाजिम अहमद- एनसीपी

बहादुरगंज में मतदाताओं की संख्या

बहादूरगंज विधानसभा में कुल 3,11,40 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 1,50,866, महिला मतदाता 1,50,523 और अन्य मतदाता 14 हैं।

बहादुरगंज सीट का चुनावी इतिहास

बिहार की बहादुरगंज विधानसभा सीट किशनगंज जिले में है। इसका गठन 1952 में हुआ था। बहादुरगंज सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक दबदबा रहा है। अब तक यहां हुए 16 चुनावों (एक उपचुनाव सहित) में से 10 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 2005 से 2015 तक कांग्रेस के मोहम्मद तौसीफ आलम ने लगातार चार बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। 2020 के विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मोहम्मद अंजार नईमी ने जीत हासिल कर कांग्रेस के गढ़ को तोड़ दिया। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के लखन लाल पंडित को हराया, जबकि कांग्रेस के मोहम्मद तौसीफ आलम तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के अलावा, इस सीट पर कुछ अन्य पार्टियों ने भी जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी (BJP), प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (PSP), जनता दल और जनता पार्टी को भी एक-एक बार यहां से जीत मिली है। कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।